दोस्तों को सौंपी पत्नी, बनाया MMS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्नि को साक्षी मानकर जिसके साथ सात फेरे लिए थे, उसी ने उस युवती के सपनों पर कुठाराघात किया।
पत्नी से जब मन भर गया तो अपने दोस्तों परोस दिया। इतना ही नहीं पत्नी से दोस्तों द्वारा किए जा रहे बलात्कार का विडियो भी बनाया।
मामला राजस्थान के बाड़मेर जिला का है।
वहां एक महिला ने अपने ही पति सहित चार अन्य के खिलाफ अपने साथ बलात्कार करने एवं उसका अश्लील विडियो बनाने का मामला पुलिस में दर्ज कराया हैं।
पति ने बनाया अश्लील विडियो
पुलिस के अनुसार इस विवाहिता ने जो मामला दर्ज कराया है उसमें बताया है कि पांच अप्रैल को वह अपने घर पर अकेली बैठी थी।
इस दौरान उसका पति अपने तीन मित्रों किशनाराम जाट, ओमप्रकाश जाट और तेजाराम जाट के साथ घर आया।
उसके पति ने घर का दरवाजा बंद कर दिया और उसके बाद उसके पति की मौजूदगी में सभी ने उसे जबरन बंधक बनाकर उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया।
इस दौरान उसके पति ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
दो सगे भाइयों ने किशोरी का रेप कर बनाया MMS
वहीं, जलालाबाद में दो सगे भाइयों ने एक किशोरी के साथ बलात्कार कर उसकी मोबाइल पर अश्लील वीडियो बना ली है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित ने बताया कि उसके माता पिता रिश्तेदारों के यहां शादी पर गए हुए थे और पीड़िता घर पर अकेली थी।
जब वह गांव की एक दुकान पर अपनी चप्पलें लेने जा रही थी तो रास्ते में उसी के गांव के दो सगे भाई रिंकू और बिट्टू मिल गए।
उन्होंने उससे बात करने के लिए रोका और लड़की के मुंह पर हाथ रखकर जबरदस्ती उठाकर उसको अपने घर ले गए।
लड़की को धमकाया कि मुंह मत खोलना
घर ले जाकर उन्होंने उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया और मोबाइल पर अश्लील वीडियो भी बना ली।
उसके बाद उसे धमकाया कि मुंह मत खोलना, वरना इसे सबको दिखा देंगे।
कुछ दिनों बाद जब पीड़ित लड़की के माता पिता घर आए तो उनकी बेटी की हालत काफी खराब थी। परिजनों के पूछने पर उसने सारी बात सुनाई।
लड़की के परिजनों ने पुलिस में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।