फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man set his wife on fire in firozabad

अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी को जिंदा जलाया

Thu, 21 May 2015 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद, जसराना
ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद, जसराना Updated Thu, 21 May 2015 04:38 PM IST
विज्ञापन
man set his wife on fire in firozabad

फीरोजाबाद के जसरान में अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने पत्नी को जिंदा जला दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के गांव गहियार निवासी ब्रजमोहन ने अपनी पुत्री देवकी का विवाह दो वर्ष पूर्व जसराना थाना क्षेत्र के गांव सेवड़ा निवासी मनीष के साथ किया था। मनीष के संबंध गांव की एक युवती से थे। देवकी को जानकारी हुई तो उसने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह दंपति के बीच विवाद हुआ। इसके बाद मनीष ने बच्चे और पत्नी की पिटाई कर दी। शोरगुल किए जाने पर मनीष के परिवारीजन ग्रामीणों के साथ पहुंच गए। उन्होंने मामले को शांत करा दिया। मनीष भी घर से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद मनीष हाथ में केरोसिन की केन लेकर घर पहुंचा और उसे देवकी के ऊपर डाल आग के हवाले कर दिया। चीखपुकार मचने पर ग्रामीण और परिवार के लोग आ गए।

उन्होंने बमुश्किल आग पर काबू पाया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल जसराना का कहना है कि महिला ने पति पर जलाने का आरोप लगाया है लेकिन तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed