फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man sends nude images of wife to his friends

दूर हुई पत्नी तो दोस्तों को भेजीं न्यूड तस्वीरें

Mon, 06 Apr 2015 03:29 PM IST
Updated Mon, 06 Apr 2015 03:29 PM IST
विज्ञापन
man sends nude images of wife to his friends

पति से अलग होकर रह रही महिला को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब उसे पता चला कि उसका पति उसकी न्यूड तस्वीरें दोस्तों और परिचितों को भेज रहा है। आरोपी की हरकत साबित होने के बाद कोर्ट ने उसे जेल की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


घटना यूटा की है। 31 वर्षीय शॉन हैंड्राहन ने कहा कि जब उसने पत्नी की तस्वीरें दूसरों को भेजीं तो उसका दिमाग सही नहीं था। उसने ये तस्वीरें तब लीक कीं जब उसकी पत्नी ने उसके सैकड़ों मैसेज भेजने के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया। उसने कुछ धमकी भरे मैसेज भी भेजे थे।
विज्ञापन


आरोपी ने कोर्ट में अपने किए के लिए माफी मांगी और कहा कि अगर उसका दिमाग सही से काम करता तो वह तस्वीरें कभी नहीं भेजता। वह मानसिक परेशानी से गुजर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिवेंज पोर्न: 60 दिन जेल में काटेगा आरोपी

man sends nude images of wife to his friends

डेली मेल के अनुसार, आरोपी ने 90 दिन पहले ही जेल में बिताए हैं, इसलिए कोर्ट ने उसे 60 दिन जेल की सजा सुनाई है। इस केस के सामने आने के बाद ही कानून निर्माताओं ने 'रिवेंज पोर्न' के खिलाफ कड़ा कानून बनाने पर विचार किया था।

नए कानून के मुताबिक, 'रिवेंज पोर्न' में अगर कोई शख्स पहली बार पकड़ा जाता है उसे धोखाधड़ी का आरोपी माना जाएगा, लेकिन अगर वह दूसरी वार पकड़ा जाता है तो उसे कड़ा अपराध मानकर सजा दी जाएगी। हालांकि शॉन के मामले में सुनवाई पुराने कानून के तहत हुई है।

मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी को ज्यादा दिनों तक जेल भेजने की मांग की गई थी, हालांकि बचाव पक्ष के वकील ने इसका विरोध किया। शॉन को न्यूड तस्वीरें बांटने और इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन के जरिए उत्पीड़न करने का आरोपी ठहराया गया था।

आरोपी शॉन की पत्नी ने उससे तलाक ले लिया और कोर्ट से जल्द फैसला सुनाने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed