फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Man robbed his mother to feed daughter, wife

बच्चों की भूख मिटाने को किया ऐसा काम

Thu, 28 Aug 2014 03:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 28 Aug 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
Man robbed his mother to feed daughter, wife

एक बेरोजगार युवक को अपने बीवी-बच्चों का भूखा रहना बर्दाश्त नहीं हुआ और इसके लिए उसने एक ऐसे अपराध को जन्म दिया, जिसे पढ़ने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

विज्ञापन


यह खबर मुंबई की है। अग्रेजी दैनिक मिड डे में छपी एस खबर के अनुसार, यहां जगन उपले नामक एक युवक पर आरोप लगा है कि उसने अपनी मां कल्पना को बीते 22 अगस्त लूट लिया। लूटे गए सोने के गहनों का मूल्य 32 हजार रुपए है।
विज्ञापन


आरोपी का दावा है कि वह बेरोजगार है और उसने उनकी बेटी और पत्नी को खिलाने के लिए यह अपराध किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 33 साल के जगन उपले अपने बीवी-बच्चों के साथ मानखुर्द में किराये के मकान पर रह रहा था जबकि उसकी मां कल्पना( 54) कुर्ला में अकेले ही रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी-बेटी को खिलाने के लिए मां को लूटा

Man robbed his mother to feed daughter, wife

इस संबंध में कुर्ला पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस इंस्पेक्टर किशोर पवार ने बताया कि 'जिस दिन अपराध हुआ, जगन उसी दिन अपनी मां के घर आया था। पहले उसने अपनी मां को कोल्ड ड्रिंक पिलाया जिसमें पहले से नशे की गोलियां मिला रखी थी।

जैसे ही उसकी मां ने वह कोल्ड ड्रिंक पी, बेहोश हो गई। अपनी मां के बेहोश होते ही जगन उसके सोने की चेन, कान की बालियां और अंगूठी उतार लिया और घर से हो गया।' अगले दिन जब उसकी मां को होश आया तब उसे चोरी के बारे में पता चला। वह समझ गई की ये काम उसके बेटे का ही है क्योंकि रात को उसके अलावा और कोई और उसके घर नहीं आया था।

कल्पना ने बेटे का खिलाफ तत्काल थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। सहायक पुलिस इंस्पेक्टर पवार ने बताया, 'मां की शिकायत के बाद पुलिस ने जगन को उसके मानखुर्द स्थित घर से पकड़ लिया।

पूछताछ करने के बाद उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया कि बीवी-बच्चों को उससे भूखा नहीं देखा गया और फिर उसने ये अपराध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed