फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man rapes mother in mumbai stabs himself with knife

नशे में धुत बेटे ने मां के साथ किया दुष्कर्म

Tue, 18 Nov 2014 02:10 PM IST
Updated Tue, 18 Nov 2014 02:10 PM IST
विज्ञापन
man rapes mother in mumbai stabs himself with knife

मुंबई के नालासोपारा इलाके में रेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शराबी युवक ने अपनी विधवा मां को हवस का शिकार बना डाला और फिर खुद को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर लिया।

विज्ञापन


घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोप है कि वह अपनी मां से अक्सर झगड़ा करता था और उसे प्रताड़ित भी करता था। वह मां के साथ किराए के फ्लैट में रहता था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शुक्रवार को उसे 20 हजार रुपए देकर कुछ सामान मंगाया था, लेकिन वह उस दिन घर नहीं लौटा और सारा पैसा शराब में खर्च कर दिया।

अगले दिन सुबह वह घर लौटा तो मां से उसका झगड़ा शुरू हो गया। थोड़ी देर बहस करने के बाद आरोपी हैवानियत पर उतर आया।

आरोपी ने अप्राकृतिक संबंध भी बनाए

man rapes mother in mumbai stabs himself with knife

आरोप है कि उसने नशे की हालत में पहले मां से मारपीट की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। सही नहीं, आरोपी ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। वह घंटों मां के साथ हैवानियत करता रहा और फिर उसे तड़पता छोड़कर घर से भाग निकला।

पड़ोसियों को उसकी हरकत पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया और उसका बयान भी दर्ज किया। इसके बाद उन्होंने आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने जल्द ही आरोपी को ढूंढ़ निकाला लेकिन इस बीच उसने खुद को चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर लिया था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। वह घर खर्च चलाने के लिए एक छोटी सी नौकरी करती है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल आरोपी की हालत नाजुक है। ठीक होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उस पर दुष्कर्म और अप्राकृतिक संबंध बनाने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed