बाप है या राक्षस? आपकी रूह कंपा देगी ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह 9 साल की थी तब से उसका राक्षस पिता उससे बलात्कार कर रहा था। इस दौरान वह गर्भवती हो गई और अपने पिता के बच्चे को जन्म दिया।
लेकिन उस घिनौना आदमी की हैवानियत तो देखिए, उसने पैदा हुए बच्चे को मारकर जमीन में गाड़ दिया।
यह दिल दहलाने वाली घटना महाराष्ट्र के पुणे की है, यहां एक 44 वर्षीय शख्स ने पहले अपनी किशोर बेटी से बलात्कार किया और उसे गर्भवती कर दिया।
बाद में अपनी मां के साथ मिलकर उसके पैदा हुए बच्चे को मारकर गाड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में एक केस दर्ज किया है।
नौ साल की उम्र से कर रहा था बलात्कार
मिड-डे के अनुसार, 21 फरवरी को 17 वर्षीय एक लड़की को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
लड़की के साथ आए पिता विट्ठल पवार (44) और दादी रमा (66) ने अस्पताल के कर्मचारियों को बताया कि लड़की को उसके प्रेमी ने गर्भवती कर दिया है।
जबकि, लड़की के साथ उसका हैवान पिता ही नौ साल की उम्र से बलात्कार करता आ रहा था।
मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर छाया कांबले ने बताया, 'पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका पिता ही नौ वर्ष की उम्र से उसके साथ बलात्कार कर रहा है।
पैदा होते ही नवजात बच्चे को जमीन में गाड़ दिया
इस बार वह गर्भवती हो गई थी और उसका पिता उसे अस्पताल लेकर आया। लेकिन, उसका परिवार डॉक्टरों को यही बताता रहा कि लड़की का किसी के साथ चक्कर चल रहा था और वह गर्भवती हो गई।'
कांबले ने बताया, 'इसके बाद लड़की ने पुणे से करीब 450 किलोमीटर दूर वाशिम में बच्चे को जन्म दिया।
बाद में विट्ठल और उसकी मां रमा ने नवजात बच्चे को जमीन में गाड़ दिया। लड़की किसी तरह वहां से बचकर निकली और महिलाओं के लिए काम करने वाले एक एनजीओ चैतन्य महिला मंडल की शरण में पहुंची।'
लड़की का हैवान पिता व दादी गिरफ्तार
बाद में उस एनजीओ की मदद से लड़की के पिता व उसकी दादी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
लड़की का पिता शहर के मशहूर मॉल में काम करता है। मां-बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और पॉक्सो अधिनियम 2012 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।