फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man raped woman on pretext of marriage in gurgaon

लव, सेक्स और धोखा: प्रेमिका हुई गर्भवती, प्रेमी फरार

Wed, 02 Oct 2013 11:23 AM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 02 Oct 2013 11:23 AM IST
विज्ञापन
man raped woman on pretext of marriage in gurgaon

एक युवती ने मेट्रोमोनियल साइट पर अपना प्रोफाइल डाला हुआ था। उसे देखकर एक युवक ने उससे संपर्क किया। संपर्क, दोस्ती से प्यार में बदल गया। 

विज्ञापन

दोनों एक दूसरे से काफी घुल-मिल गए। शादी के वादे के बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए। इस बीच एक दिन वह युवक गायब हो गया। 

विज्ञापन

काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो युवती ने उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया। घटना गुड़गांव के पालम विहार इलाके की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लव, सेक्स और धोखा

गोरखपुर की रहने वाली एक युवती ने सोमवार शाम को पालम विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि एक मेट्रोमोनियल साइट पर उसने अकाउंट बनाया हुआ है। उस पर उसका पूरा स्टेटस अपलोड है। वह उद्योग विहार की एक कंपनी में काम करती है। 


करण शर्मा नामक एक युवक ने उससे फोन पर संपर्क कर दोस्ती की। बाद में उसने उसे शादी का झांसा दिया। इस दौरान करण की उसके साथ कई अंतरंग मुलाकातें भी हुईं। 


करण ने शीतला माता मंदिर में जाकर उसकी मांग में सिंदूर भरकर जल्दी ही विधिवत शादी करने की पेशकश की। उसके एक महीने तक वह उससे लगातार मिलता रहा। 


लेकिन पिछले कई दिनों से वह गायब है। युवती ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता न चला। पुलिस ने जब मेडिकल जांच कराई तो पता चला कि युवती गर्भवती है। 


थाना प्रभारी नरेश ने बताया कि युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed