{"_id":"6ad230862e2e76ab3992db4d4f087983","slug":"man-raped-woman-and-made-mms-in-bhojpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के बाद ससुराल में बांट दिया MMS","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
रेप के बाद ससुराल में बांट दिया MMS
अमर उजाला, भोजपुर
Updated Mon, 06 Jan 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती की तबीयत खराब थी। परिजनों ने उसे गांव के एक युवक के साथ इलाज के लिए भेज दिया। उसने नशीला पदार्थ खिलाकर युवती की आबरू लूट ली और एमएमएस बना लिया।
विज्ञापन
इसके बाद वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा। शादीशुदा युवती ने जब उसकी बात मानने से इनकार कर दिया तो उसने एमएमएस इंटरनेट पर अपलोड कर दिया और उसे गांववालों में भी बांट दिया।
विज्ञापन
भाई के सामने ससुराल वालों ने लूटी बहन की अस्मत
विज्ञापन
जब सामाजिक संगठनों को इसकी भनक लगी तो वे सामने आए और एसएसपी से मामले की शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
यह घटना उत्तर प्रदेश के भोजपुर क्षेत्र की है।
बीवी का दो प्रेमियों से था चक्कर, पति मारा गया!
फरवरी 2013 में भोजपुर के एक गांव की युवती अपने मायके मूंढापांडे गई थी। विवाहिता की तबियत खराब थी, लिहाजा उसी गांव के एक युवक मंसूर आरिफ के साथ परिजनों ने उसे दवा लेने के लिए भेज दिया।
'बेटे का कत्ल नहीं करता तो वह मुझे खा जाता'
आरोप है कि मंसूर ने विवाहिता को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया और फिर अश्लील क्लिप तैयार कर ली। इसके बाद वह काफी समय तक उसे ब्लैकमेल करता रहा।
कुछ दिन पहले विवाहिता ने विरोध किया तो आरोपी ने वह क्लिपिंग इंटरनेट पर डाल दी और धमकी देने लगा। कुछ दिन पहले आरोपी ने क्लिपिंग युवती के ससुराल में जाकर लोगों को बांट दी। इस घटना से आसपास के तमाम गांवों में खलबली मच गई।
युवती की बदनामी होने पर सामाजिक संगठन आगे आए और एसएसपी से मिले। तब आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।