{"_id":"8408c6b809e37c4748f8e8c2ce0a777d","slug":"man-raped-stepdaughter-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बाप' ने बेटी को बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
'बाप' ने बेटी को बनाया हवस का शिकार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 20 Oct 2013 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुनिरका इलाके में एक 'बाप' की हैवानियत सामने आई है। वह काफी समय से बेटी से छेड़खानी करता था। एक दिन मौका पाकर उसने उसको हवश का शिकार बना डाला।
विज्ञापन
उसकी इस करतूत से पीड़ित लड़की गर्भवती हो गई। पुलिस ने ओरापी को गिरफ्तार कर लिया है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुनिरका में रहने वाली एक महिला ने पति की मौत के बाद 42 वर्षीय आरोपी से शादी की थी। आरोपी उसके पहले पति से हुई बेटी पर गंदी नजर रखता था।
विज्ञापन
शिकायत में कहा गया है कि आरोपी व्यक्ति वर्ष 2009 से ही सौतेली बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। मई, 2013 में उसने बेटी को घर में अकेला देखकर उससे रेप किया।
विज्ञापन
बीते कुछ दिनों से बेटी की तबीयत खराब रहने लगी तो उसकी मां उसे अस्पताल ले गई। जहां उसके गर्भवती होने की बात सामने आई।
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पीड़िता अस्पताल में भर्ती है। लड़की की उम्र 15 साल है।