{"_id":"6f3f0f7c7c8a126f5467e0ce7a43593e","slug":"man-raped-mother-in-law-got-10-yeras-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने छोड़ा साथ, तो सास से किया बलात्कार","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पत्नी ने छोड़ा साथ, तो सास से किया बलात्कार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 21 Oct 2013 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के कुछ महीने बीते थे कि पत्नी ने साथ रहने से इनकार कर दिया। ससुराल छोड़कर मायके में रहने लगी।
विज्ञापन
पति के शराब की लत ने उसे ऐसा करने पर मजबूर कर दिया क्योंकि पीने के बाद वह हैवानियत पर उतर जाता। उसे मारता-पीटता था।
एक रोज वह शराब के नशे में ससुराल पहुंच गया। पत्नी घर पर नहीं थी, उसने सास की आबरू लूट ली। कोर्ट ने उसे 10 साल जेल की सजा और 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
घटना गुजरात के तापी जिले की है।
टीओआई के अनुसार, बागलपुर गांव का निवासी गमित पत्नी को मनाने के लिए अक्सर ससुराल जाता रहता था। पत्नी अपने भाई और मां के साथ गांव में रहती थी।
विज्ञापन
आठ अगस्त 2012 को वह नशे में धुत होकर ससुराल पहुंचा। वहां न तो पत्नी थी और न ही उसका भाई। सास को अकेले पाकर उसने उससे रेप किया।
गमित की पत्नी और साला घर आए तो मां को अस्पताल ले गए। उसके बाद रेप का मामला दर्ज कराया। गमित ने पुलिस को बताया कि उसकी सास पत्नी को उससे अलग होने के लिए उकसाती थी इससे वह नाराज था।
विज्ञापन
उसे इस बात का यकीन हो गया था कि सास के कहने पर ही पत्नी ने साथ रहने से इनकार किया है। फिर उसने सबक सिखाने के लिए सास से रेप किया।