फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man raped minor girl in nagpur, girl births child

मुंहबोले मामा ने किया रेप, लड़की ने दिया बच्चे को जन्म

Wed, 04 Dec 2013 03:30 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 Dec 2013 03:30 PM IST
विज्ञापन
man raped minor girl in nagpur, girl births child

मुंहबोले मामा को अपनी नाबालिग भांजी से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित लड़की ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है। लड़की की मां आरोपी व्यक्ति को इसके लिए गुनहगार बता रही है।

विज्ञापन


इसमें सबसे हैरानी वाली बात ये है कि आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है लेकिन लड़की आरोप से इनकार कर रही है। बच्चा उस आरोपी का है या नहीं इसके लिए अब डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन


यह मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने चक्रपाणी नगर से 55 वर्षीय आरोपी हरीशचंद्र कनोरकर को गिरफ्तार किया।

कनोरकर बस कंडक्टर था। स्वतः सेवानिवृत्ति लेने के बाद उसने लाउंड्री का काम शुरू किया था। पीड़िता की मां उसे अपना भाई मानती थी।

गुमराह करने की कोशिश
टीओआई के अनुसार, जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी के अपराध स्वीकार करने के वाबजूद पीड़िता उसे बचाने की कोशिश क्यों कर रही है। लड़की ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कहा कि उसका किसी राम नाम के शख्स से प्रेम संबंध था। वह उसे छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ने के लिए आरोपी के पास छोडी़ थी बेटी

शिकायत के अनुसार, महिला ने पांच साल पहले अपनी बेटी को पढ़ने के लिए आरोपी के घर छोड़ा था। 2008 में वह अपने दूसरे पति के पास रहने चली गई थी। लड़की 9वीं में पढ़ती है।

पुलिस ने बताया कि 2006 में पीड़िता की मां पहली बार आरोपी के घर कामकाज के लिए आई थी। जब आरोपी को पता चला कि उसके पति की मौत हो गई है तो उसने मां-बेटी को शरण दी। 2007 में महिला ने दूसरी शादी कर ली। वह दूसरे पति के पास रहने लगी और बेटी को कनोरकर के परिवार के पास ही छोड़ दिया।

शारीरिक संबंध

एक साल बाद कनोरकर की पत्नी का निधन हो गया। कनोरकर की बेटी की पिछले साल शादी हो गई। उसके बाद ही कनोरकर ने पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता पिछले माह से ही अपनी मां के साथ रह रही है।


जांच अधिकारी ने बताया कि महिला ने जब बेटी उसे उसके पेट फूलने की बात पूछी तो उसने बताया कि कनोरकर उसे अस्पताल ले गया था।

इसी बीच 28 नवंबर को उसके पेट में दर्द होनी शुरू हुई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

जब बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र महिला को दिया गया तो वह बड़बड़ाने लगी। संदेह होने पर अस्पताल प्रशासन ने सोमवार को पुलिस को सूचना दे दी। तब पुलिस ने कनोरकर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed