फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man raped minor girl in hydrabad hotel

पड़ोसन को बंधक बनाया और फिर कई बार किया रेप

Thu, 24 Oct 2013 04:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 24 Oct 2013 04:02 PM IST
विज्ञापन
man raped minor girl in hydrabad hotel

एक युवक अपने पड़ोस में रहने वाली 16 साल की लड़की को एक होटल में ले गया। वहां उसकी अस्मत को तार-तार कर दिया।

विज्ञापन


अगले दिन वह होटल से निकला और लड़की को साथ लेकर अपने भाई के घर पहुंच गया। वहां उसने लड़की को छह दिन तक बंधक बनाए रखा और कई बार रेप किया।

पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और लड़की को परिजनों को सौंप दिया। घटना पुराने हैदराबाद शहर की है।

पुलिस के अनुसार, शाहलीबंदा के रहने वाले सुलेमान बिन हसन ने पीड़िता से शादी का वादा किया था। वह 15 अक्टूबर को नामपल्ली के होटल में पीड़िता को ले गया। वहां उससे रेप किया।

फिर अगले दिन भाई के घर उसने लड़की को छह दिनों तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान उसने कई बार उससे मुंह काला किया।

इधर घरवाले परेशान होकर थाने पहुंचे और बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तलाश शुरू की तो सुलेमान को इस बात की खबर मिल गई। वह लड़की को लेकर गुलबर्ग चला गया। पुलिस वहां पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस को आते देख वह फरार हो गया। पुलिस ने लड़की को घरवालों को सौंप दिया और मंगलवार को सुलेमान को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed