{"_id":"1c61b32fb74b5bc2c736e1a9177030b3","slug":"man-raped-minor-girl-in-delhi-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौट रही थी, पड़ोसी ने कमरे में खींचा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
घर लौट रही थी, पड़ोसी ने कमरे में खींचा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 31 Dec 2013 04:58 PM IST
विज्ञापन
10वीं की एक छात्रा शाम को घर लौट रही थी, तभी पड़ोसी युवक ने उसे अपने कमरे में खींच लिया। उससे रेप करने की कोशिश करने लगा। लेकिन वह उसके चंगुल से भाग निकली और परिजनों को घटना बताई।
विज्ञापन
उस युवक ने कुछ महीने पहले उससे रेप किया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामला दिल्ली के जामिया नगर का है।
किसने किया रेप? पता नहीं, नाबालिग ने बच्चे को जन्मा
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सरला (परिवर्तित नाम) परिवार के साथ जामिया नगर में रहती है। कुछ माह पहले वह शाम को घर लौट रही थी। तभी डरा-धमकाकर शावेज (25) उसे अपने कमरे पर ले गया और दुष्कर्म किया। वारदात के बाद पीड़िता बुरी तरह डर गई।
विज्ञापन
नाबालिग प्रेमियों के बीच दरार बना चौकीदार, और तभी...
शनिवार शाम को सरला ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। इस बीच शोवज ने दोबारा उसे कमरे में खींच लिया। लड़की किसी तरह वहां से भाग निकली और परिजनों को इस बारे में बताया।
बीवी का दो प्रेमियों से चल रहा था चक्कर, पति मारा गया!
पुलिस ने मामला दर्ज कर शावेज को गिरफ्तार कर लिया है। वह कढ़ाई का काम करता है।