फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man raped minor girl in delhi

'पिता' ने मां से किया रेप, सजा भुगत रहा नवजात

Thu, 29 Aug 2013 12:12 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 29 Aug 2013 12:12 PM IST
विज्ञापन
man raped minor girl in delhi

कानूनी व धार्मिक खींचतान के चलते 20 दिन के बच्चे को अपनी मां से अलग अनाथालय में रहना पड़ रहा है। बच्चे की मां अपने माता-पिता के साथ रह रही है जबकि उसका पिता सलाखों के पीछे है।

विज्ञापन


मामला शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का है, जिसमें बच्चे व उसके पिता की डीएनए जांच होनी है। पीड़िता व उसके बच्चे को अपनाने के लिए आरोपी तैयार है लेकिन महिला के माता-पिता ने दोनों के बीच धर्म की दीवार खड़ी कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने नौ अगस्त को बच्चे को जन्म दिया। जब उससे दुष्कर्म हुआ था तब उसकी आयु 18 साल से कम थी। मामला रोहिणी जिला अदालत में विचाराधीन है और आरोपी की जमानत याचिका जिला अदालत से खारिज हो चुकी है। अब याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस व डॉक्टरों के कहने पर बच्चे को जन्म दिया, ताकि डीएनए जांच हो सके। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी शादी का झांसा देकर रानी बाग स्थित अपने कार्यालय पर उससे एक साल से शारीरिक संबंध बना रहा था। पीड़िता के गर्भवती होने पर वह उसे छोड़कर अपने घर बिहार भाग गया।


सुनवाई के दौरान आरोपी के वकील विवेक कादियान ने अदालत में कहा कि वह पीड़िता से शादी करने और उसके बच्चे को अपनाने के लिए तैयार है। पीड़िता भी इस बात के लिए तैयार है लेकिन उसके माता पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं है क्योंकि पीड़िता और आरोपी का धर्म अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed