{"_id":"a03564758db4be6b81d79c70ff62b513","slug":"man-raped-minor-girl-and-made-mms-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ने पड़ोसी के फोन में देखा बहन का एमएमएस","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
भाई ने पड़ोसी के फोन में देखा बहन का एमएमएस
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 26 Sep 2013 03:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने अपने मोबाइल में गाने ट्रांसफर करने के लिए पड़ोस के टैक्सी चालक से मोबाइल फोन मांगा। टैक्सी चालक के मोबाइल में बहन का अश्लील एमएमएस देखकर उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
उसने इस बात की सूचना जब घर वालों को दी तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सेक्स करती रहो, वरना एमएमएस बांट दूंगा'
नोएडा के सेक्टर-9 में रहने वाली एक नाबालिग (14) से पड़ोस में रहने वाले टैक्सी चालक श्रवण कुमार (24) ने सोमवार की दोपहर उसके घर में घुस कर रेप किया। और उसका एमएमएस बना भी लिया।
विज्ञापन
साथ ही धमकी दी कि यदि उसने अपने परिजनों को कुछ बताया तो वीडियो क्लिप सार्वजनिक कर देगा और उसे जान से मार देगा।
दरिंदे ने किया बेटी से रेप, पत्नी का दबाया गला
जब लड़की के भाई ने एमएमएस की सूचना अपने परिजनों को दी तो उन्होंने लड़की से पूछताछ की। तब उसने पूरी कहानी बताई। घटना की सूचना थाना सेक्टर-20 पुलिस को दी गई।
पुलिस ने आनन-फानन में नाबालिग का मेडिकल कराया, जिसमें रेप की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी श्रवण का मोबाइल भी जब्त कर लिया है। अब पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी इससे पहले और कितनी युवतियों के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है। आरोपी बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है।