{"_id":"a9e7650d08507b53b7c68e2abc9fb173","slug":"man-raped-former-airhostess-on-pretext-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"'एयरहोस्टेस' को बनाता रहा हवस का शिकार","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
'एयरहोस्टेस' को बनाता रहा हवस का शिकार
गुड़गांव/अमर उजाला
Updated Mon, 14 Oct 2013 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पूर्व एयरहोस्टेस एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। शादी का वादा कर चार्टर्ड अकाउंटेंट ने उससे यह रिश्ता बनाया था। लेकिन युवती को जब उसकी हकीकत पता चली तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
26 वर्षीय युवती ने उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया।
विज्ञापन
लखनऊ की रहने वाली युवती ने चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव बग्गा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वह पालम विहार में उसके फ्लैट में 2008 से किरायेदार है। लिव इन रिलेशनशिप के तहत वह उसके साथ रहता था।
विज्ञापन
बाद में पता चला कि उसने दो शादियां पहले से कर रखी हैं। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर राजीव को गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार को पालम विहार थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने जोगिंदर सिंह की अदालत में भी उसका बयान दर्ज कराया।