{"_id":"2139d5e47d61e9e1935b6bac32497737","slug":"man-raped-a-woman-on-the-pretext-of-work-in-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में काम दिलाने के बहाने किया विलेन जैसा काम","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
फिल्मों में काम दिलाने के बहाने किया विलेन जैसा काम
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 14 Sep 2013 02:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर शकरपुर इलाके में एक फिजियोथेरेपिस्ट से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद शकरपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शकरपुर में रहने वाली 28 वर्षीय युवती नेएड एजेंसी के डायरेक्टर प्रीतपाल (47) पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई।
युवती ने बताया कि एक एड एजेंसी के जरिए उसकी मुलाकात प्रीतपाल से हुई थी। प्रीतपाल ने बॉलीबुड में अपनी जान पहचान बताकर उसे फिल्मों में काम दिलवाने की बात कही।
आरोप है कि कुछ दिन पहले प्रीतपाल ने युवती को किसी से मिलने के बहाने गणेश नगर पांडव नगर कॉम्प्लेक्स में अपने दोस्त के कार्यालय में बुलाया और उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोपी ने दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर उसे बदनाम करने की धमकी भी दी। पीड़ित युवती ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को सारी बात बताई।
युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रीतपाल हिंदी, पंजाबी टीवी में एड का काम करता है।
विज्ञापन