फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Man pours acid onto wife's genitals for dowry in Madhya Pradesh

पति की इस करतूत से दहल जाएगा दिल!

Fri, 05 Sep 2014 11:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 05 Sep 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
Man pours acid onto wife's genitals for dowry in Madhya Pradesh

दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए एक पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसी हरकत की है जिसे पढ़कर आपका दिल दहल जाएगा। मामला मध्यप्रदेश के गुना जिले का है।

विज्ञापन


उस हैवान पति ने अपनी पत्नी के गुप्तांग में इसलिए तेजाब डाल दिया कि वह उसकी दहेज की मांग को पूरा करने में विफल रही। इतना ही नहीं उस हैवान ने इसके बाद भी उसे नहीं बख्शा बल्कि उसे जबरन मिट्टी का तेल पिलाने की भी कोशिश की।
विज्ञापन


महिला का गुप्तांग, पेट और जांघ गंभीर रूप से जल गया है। इस हमले के बहुत देर बाद उसे चिकित्सा सहायता मिली लेकिन उसकी हालात अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद पीड़ित के पिता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने बताया कि वह बूढ़े बालाजी मर्दन सिंह की बाड़ी टेकरी रोड पर रहते हैं। आठ साल पहले उसने अपनी बेटी की शादी जमरा के कल्याण अहिरवार से किया था। शादी के बाद से ही कल्याण और उसके घरवाले दहेज कम मिलने को लेकर उसकी बेटी से मारपीट करने लगे थे।

जबरन मिट्टी का तेल भी पिलाया

Man pours acid onto wife's genitals for dowry in Madhya Pradesh

इसके बाद 2010 में दहेज उत्पीड़न का मामला भी आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया था। इस मामले में दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया और मामला वापस ले लिया गया।

पीड़िता के पिता का आरोप है कि घटना वाले दिन पति कल्याण ने अपने पिता गोपी, मां शारदा, भाई बलराम, भाभी ममता, बहन कबूलाबाई और उसके दोस्त विजय, राकेश और लकी ने मारपीट के बाद 28 अगस्त को ट्रैक्टर की बैट्री से तेजाब निकालकर मेरी पुत्री के गुप्तांग और पेट पर फेंका।

इसके बाद भी उन दरिंदों का मन नहीं भरा तो मिट्टी का तेल भी पिलाया और मेरी पुत्री को मरा समझकर मुझे फोन किया कि मेरी पुत्री ने आत्महत्या कर ली है। 29 अगस्त को जब मैंने पुलिस को घटना की जानकारी दी, तो पुलिस ने मेरी पुत्री को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

इतना गंभीर मामला होने के बावजूद म्याना पुलिस ने मारपीट की साधारण धाराओं में मामले को दर्ज किया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed