संबंध नहीं बनाए तो पत्नी पर डाल दिया तेजाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर एक सनकी व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तेजाब से जलाने की कोशिश की। तेजाब से हुए हमले में 38 वर्षीय महिला के कुछ अंग जल गए।
घटना चेन्नई की है। पुलिस के अनुसार आरोपी कुप्पाराव (40) मंगलवार रात शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी जयालक्ष्मी से शारीरिक संबंध बनाने को कहा, लेकिन उसने इससे मना कर दिया।
यही नहीं, जयालक्ष्मी ने उसे शराबी कहते हुए जमकर लताड़ लगाई और घर से बाहर कर दिया। इसके बाद खुद दरवाजा खुला छोड़कर सो गई। रात को तीन बजे कुप्पाराव दोबारा घर आया और पत्नी के कमरे में पहुंच गया।
साथ सोने को कहा तो फिर भड़की पत्नी
टीओआई के अनुसार, कुप्पाराव ने पत्नी को जगाया और साथ में सोने को कहा। उसे देखकर जयालक्ष्मी भड़क गई और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देते हुए कमरे से भगा दिया। पत्नी की बातों से नाराज होकर वह अपना आपा खो बैठा।
गुस्से में वह बाथरूम गया और वहां रखा क्लीनिंग एसिड उठा लाया। उसने सो रही पत्नी पर एसिड डाल दिया। एसिड की जलन से वह चीखने लगी। चीख सुनकर पड़ोसी भी वहां पहुंच गए।
लोगों ने उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालांकि इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। क्लीनिंग एसिड होने के चलते ज्यादा असर नहीं हुआ और वह बाल-बाल बच गई। पुलिस के अनुसार, महिला को कंधे और हाथों पर हल्के जख्म आए हैं। फिलहाल उसने पति के खिलाफ शिकायत नहीं दर्ज कराई है।