फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man murderes wife's lover in madhya pradesh

पत्नी के प्रेमी का सिर काटकर पहुंच गया थाने

Tue, 02 Dec 2014 12:11 PM IST
Updated Tue, 02 Dec 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
man murderes wife's lover in madhya pradesh

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। पत्नी के अवैध संबंध का पता चलने पर एक युवक ने पहले पत्नी की पिटाई की और फिर उसके प्रेमी का सिर काट दिया।

विज्ञापन


यही नहीं, आरोपी युवक ने प्रेमी का सिर काटने के बाद उसे हाथ में लिया और सीधे पुलिस चौकी जा पहुंचा। उसे देखकर पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए।

पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी ने कबूल किया कि उसने पत्नी के प्रेमी को घर में पाकर उसकी हत्या कर दी है और अब आत्मसमर्पण करना चाहता है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही अपने घर वापस लौटा था।

तीन साल से थे अवैध संबंध!

man murderes wife's lover in madhya pradesh

पुलिस के अनुसार, सागर जिले के बरखेड़ा का रहने वाला आरोपी युवक सोमवार शाम अपने घर में खाना खा रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी का प्रेमी वहां पहुंच गया और वे दोनों बातें करने लगे।

दोनों की ये हरकत आरोपी को पसंद नहीं आई और उसने गुस्से में आकर पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने धारदार हथियार से पत्नी के प्रेमी को गला काट दिया और सिर लेकर थाने पहुंच गया।

जांच पड़ताल में पता चला है कि आरोपी की पत्नी और उसके प्रेमी के बीच करीब तीन साल से अवैध संबंध थे। उसने दो महीने पहले भी प्रेमी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था।

घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है और सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

यूपी: पत्नी के आशिक को मारकर आंगन में दबाया

man murderes wife's lover in madhya pradesh

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान पत्नी के आशिक को घर में पकड़कर पति ने अपने दो साथियों की मदद से मार दिया और उसका शव अपने ही घर के आंगन में गड्ढा खोदकर दबा दिया।

लोगों के 23 दिन बाद थाना घेरने पर पुलिस ने महिला को पकड़ लिया और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आंगन खोदकर शव बरामद किया है। पुलिस ने एक और आरोपी हामिद मियां को भी गिरफ्तार कर लिया है जबकि पति समेत दो हत्यारोपी फरार हो गए हैं।

तुरमतखेड़ी गांव निवासी हाकिम (50) 23 दिन पहले लापता हो गया था। गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। हाकिम के परिजनों को रामपुर मनिहारान में रहने वाली एक महिला पर शक था। इस महिला के घर हाकिम का अक्सर आना-जाना था, जिसको महिला का पति पसंद नहीं करता था।

मोबाइल की लोकेशन निकलवाई तो वह मोहल्ला काजियान में मिली। इस सूचना पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे काफी संख्या में ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग लेकर कोतवाली घेरकर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन

हथौड़े से पीटकर की थी हत्या

man murderes wife's lover in madhya pradesh

एसएसपी के पहुंचने पर हरकत में आई पुलिस ने मोहल्ला काजियान निवासी सदरू की पत्नी चांदनी को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की। हाकिम की हत्या का खुलासा करते हुए चांदनी ने पुलिस को बताया कि हाकिम का शव उसके घर के आंगन में ही दफन है।

पुलिस ने चांदनी के बताए स्थान पर खुदाई करवाकर हाकिम का शव बरामद कर लिया। चांदनी ने बताया कि 23 दिन पहले हाकिम उसके घर आया था।

पति सदरू, हामिद मियां और अरशद ने सिर पर हथौड़े से वार करके हाकिम को मार डाला और घर के ही आंगन में गड्ढा खोदकर दबा दिया। पुलिस ने आंगन को खुदवाकर शव निकाला, जिसके हाथ-पैर बंधे थे और मुंह पर भी पट्टी बंधी हुई थी।

एसएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि पकड़ी गई महिला समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हामिद मियां को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस लापरवाही की भी जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed