{"_id":"ac962940eb296a342519b40585e3f7e0","slug":"man-murdered-in-rampur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी बोली, 'हां, मैंने लिया पति के कत्ल का बदला'","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पत्नी बोली, 'हां, मैंने लिया पति के कत्ल का बदला'
अमर उजाला, रामपुर
Updated Mon, 23 Dec 2013 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु व्यापारी मशरूफ अहमद की हत्या के मुख्य आरोपी शकील अहमद की गोली मारकर शनिवार रात हत्या कर दी गई। हमलावरों ने धारदार हथियारों से उसके शव को कई जगह से काट डाला।
विज्ञापन
शकील के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मशरूफ की पत्नी और भाई समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर असलहा बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
दस खूनी वारदातें, जिन्हें पढ़कर दहल उठेंगे आप!
विज्ञापन
घात लगाकर हमला
बताते हैं कि शकील अहमद दो माह पूर्व ही जमानत पर रिहा होकर आया था। रात नौ बजे वह चाचा हाजी कलुआ के घर से अपने घर जा रहा था। रास्ते में घात लगाए हमलावर उसे खींचकर मशरूफ के घर के सामने ले गए और गोली मारकर हत्या कर दी।
सेक्स से किया मना, प्रेगनेंट बीवी को मारा चाकू
हमलावरों ने उसके शव को धारदार हथियार से काट डाला। उसके बाद फरार हो गए। रात में फायरिंग की आवाज पर लोग घर से बाहर निकल कर आए तो वारदात का पता चला। जैसे ही शकील अहमद की हत्या की सूचना उसके परिजनों को लगी तो घर में कोहराम मच गया।
'जब स्कूल से लौटती हूं तो पापा गंदा काम करते हैं...'
हथियार बरामद
स्वार कोतवाल धर्मेश शाही पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शकील के भाई अरशद अली ने गांव के हाफिज कुरबान, महबूब अली, असगर अली, करामत अली और शमशुल निशा पत्नी मशरूफ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया।
रविवार को पुलिस ने गांव से भाग रहे हाफिज कुरबान और शमशुल निशा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हुए दो तमंचे, कारतूस, छुरा और पाटल बरामद किया।
'हां...मैने की है हत्या'
शमशुल निशा कोतवाली में चीख चीख कर कह रही थी कि हां मैने अपने लोगों के साथ मिलकर की है शकील की हत्या। क्योंकि शकील ने उसके पति का अपहरण कर हत्या की थी। मुझे हत्या का कोई अफसोस नही है और मैंने अपने पति की हत्या का बदला ले लिया।
सीओ हीरा सिंह ने बताया कि शकील ने गांव के मशरूफ का अपहरण 31 मार्च, 2010 को किया था। जिसके बाद मशरूफ का कत्ल कर दिया।