{"_id":"daf4228ff28986b5403b58e4a43a1b48","slug":"man-murdered-his-wife-and-step-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरित्र पर हुआ शक, मां-बेटी की हत्याकर बेड में छिपाईं लाशें","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
चरित्र पर हुआ शक, मां-बेटी की हत्याकर बेड में छिपाईं लाशें
पंचकूला/ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2013 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह साल के रिश्ते को शक की नजर लग गई। पत्नी के चरित्र पर उठी अंगुली ने हंसते खेलते परिवार को तबाह कर दिया। पति ने पत्नी और आठ साल की सौतेली बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन
पड़ोसियों को उसकी करतूत पता न चले सके इसलिए दोनों को बेड के अंदर ही दफन कर दिया। लेकिन कहते हैं कि जुर्म छिपाए नहीं छिपता, वह गुनहगार की करतूत को दुनिया के सामने ला ही देता है।
विज्ञापन
हत्या के दो दिन बाद आस-पड़ोस में फैली लाशों की बदबू ने इस हत्याकांड को सामने ला दिया। मामला पिंजौर के गांव कीरतपुर का है।
पुलिस के मुताबिक नेपाल निवासी किरण अपने पहले पति से हुई आठ साल की बेटी कोमल के साथ छह साल से कीरतपुर गांव में रहती थी। उसका दूसरा पति राजू नेपाल के ही झारखोट का रहने वाला है। वह हिमाचल प्रदेश के सोलन में राज मिस्त्री का काम करता है, जोकि सप्ताह में एक-दो बार आता था।
विज्ञापन
करीब छह साल से किरण और सूरज पति-पत्नी के तौर पर रह रहे थे। इन दोनों को एक बेटा भी है। कुछ समय से सूरज को किरण के चरित्र पर शक हो गया था। इससे दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था।
शक के कारण सूरज ने सोमवार को किरण और उसकी की बेटी की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। और शवों को बेड में छिपा दिया।
चिकन बनवाने के बहाने ले गया था घर
किरण की दो बहनें कीरतपुर के नजदीकी गांव में रहती हैं। वह अक्सर वहां जाती रहती थीं। सोमवार शाम को सूरज अपनी साली बबली के घर पहुंचा। उसने किरण को साथ चलने के लिए कहा।
बबली ने पुलिस को बताया कि उसने किरण से कहा कि तुम्हारे हाथ का बना चिकन खाना है, घर चलो। किरण उसके साथ कीरतपुर चली गई। उसके बाद कोई पता नहीं चला। बबली ने आरोप लगाया कि सूरज उसकी बहन को जबरदस्ती शराब पिलाता था और उसकी पिटाई करता था।
डीसीपी अश्विन शेणवी ने बताया कि आरोपी सूरज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
जांच में पता चला है कि सूरज ने सोलन में किसी अन्य महिला से भी शादी कर रखी है। पिछले दिनों वह अपने बेटे को दूसरी पत्नी के पास ले गया था।