फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man murdered for 'kafan' in surat

100 रुपए के कफन के लिए हुआ कत्ल

Mon, 30 Dec 2013 08:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 30 Dec 2013 08:21 PM IST
विज्ञापन
man murdered for 'kafan' in surat

कफन के लिए कत्ल? सुनने और पढ़ने में थोड़ा अजीब लगता है लेकिन यह सच है। क्योंकि कत्ल करने वाले और हत्या का शिकार हुआ शख्स दोनों की रोजी-रोटी कफन से ही़ जुड़ी हुई है।

विज्ञापन


सूरत के महिधारपुर में महेशगिरि धीरजगिरि का शव पुलिस को मिला। जांच में पता चला कि उसके सिर को कुचल कर हत्या की गई है। पुलिस ने जब स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि दिनेश पटेल ने उसकी हत्या की है।
विज्ञापन


बड़ी बहन से रेप, फिर छोटी बहन का कत्ल
विज्ञापन
विज्ञापन


टीओआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि दिनेश पटेल श्मशान के बाहर भीख मांगता है। वह और अन्य भिखारी शवों के कफन को उनके रिश्तेदारों से मांग लेते हैं और फिर उसे बेच देते हैं।

जब 'खूनी' कोठी से निकले बच्चों के कंकाल

ऐसे ही दिनेश पटेल ने एक कफन 100 रुपए में महेशगिरि को बेच दिया और कई हफ्ते से उससे पैसे मांग रहा था। इसी बात पर उनके बीच झगड़ा हो गया और दिनेश पटेल ने महेशगिरि के सिर पर पत्थर मार दिया। इलाज के दौरान महेशगिरि की मौत हो गई।

पुलिस का मानना है कि महेशगिरि काफी समय से दिनेश पटेल से कफन खरीदता था। बाद में पटेल महेशगिरि को कफन देकर बाद में पैसे लेने लगा होगा।

वह समय पर दिनेश पटेल को पैसे नहीं दिए जिस पर उसने हमला कर दिया। वे कफन फूटपाथ पर गुजर बसर करने वाले लोगों को बेच दिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed