फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Man makes wife walk naked through streets

बीवी ने गैरमर्द को भेजी अश्लील तस्वीरें, पति ने निर्वस्त्र कर घुमाया

Wed, 20 Jan 2016 05:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 Jan 2016 05:05 PM IST
विज्ञापन
Man makes wife walk naked through streets

न्यूयॉर्क की सड़क पर उस वक्त लोग हैरान रह गए जब एक औरत को निर्वस्त्र हालत में चलते देखा। बताया जा रहा है कि महिला के पति ने उसे बेवफाई की सजा दी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला फोन पर दूसरे मर्दों को अपनी निर्वस्त्र तस्वीरें भेज रही थी, तभी उसका पति आ धमका और उसे मैसेज करते देख लिया।

अपनी बीवी की इस हरकत पर उसने आपा खो दिया और आव देखा न ताव बीवी को सड़क पर घसीट लाया।

मिरर की खबर के मुताबिक आरोपी अपनी बीवी के पहले तौलिये में सड़क पर ले आया लेकिन जब इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो उसने तौलिये को खींचकर बीवी को सरेआम निर्वस्त्र कर दिया और सड़क पर घुमाता रहा।

विज्ञापन

वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Man makes wife walk naked through streets

इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पति अपनी बीवी से कह रहा है कि उसका पति किसे माना जाए। वह ये भी कह रहा है कि 'रुको, अपने तौलिये को निकालो और दिखाओ कि तुम्हें कितनी शर्म आती है?'

वीडियो में आरोपी अपनी बीवी को धमका रहा है कि उसके सात मर्दों से संबंध हैं जिसकी कीमत उसे चुकानी पड़ेगी। सूत्रों की मानें तो इसी दौरान उसने ये भी बताया कि उसकी बीवी दूसरे मर्दों के फोन पर अपनी अश्लील तस्वीरें भेजती है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई।

कुछ ही देर में सड़क पर बीवी को निर्वस्त्र घुमाने वाले ये वीडियो लाइवलीक.कॉम पर शेयर किया गया जो बाद में वायरल हो गया। बेशर्मी की इंतेहा पार करने वाले वीडियो के कमेंट बॉक्स में ज्यादातर लोग निंदा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed