फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man lost in search of his facebook love

चला था फेसबुक प्यार ढ़ूढने, हो गया गुमशुदा

Tue, 25 Feb 2014 11:51 AM IST
Updated Tue, 25 Feb 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
man lost in search of his facebook love

फेसबुक पर हुई लड़की से दोस्ती और फिर चला मोहब्बत का सिलसिला खुद लड़के की गुमशुदगी में बदल गया। हैरान कर देने वाली ये घटना नई दिल्ली की है। पंद्रह महीने पहले 26 वर्षीय मैनजमेंट ग्रेजुएट हामिद नेहल अंसारी की मुलाकात फेसबुक पर पाकिस्तान में रहने वाली एक लड़की से हुई और वो उसे दिल दे बैठा।

विज्ञापन


अंसारी ने तालिबान के काबुल में रोटरी क्लब के एक प्रोग्राम में शिरकत करने के मकसद से नवम्बर 2012 में मुंबई से काबुल के लिए उड़ान भरी। लेकिन मामला पेचीदा तो तब हो गया जब उसे लड़की ने ये बताया कि उसकी शादी होने वाली है। ये सुनते ही अंसारी लड़की से मिलने की जल्दी में गैर कानूनी तरीके से पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी जंगली इलाके में घुस गया।
विज्ञापन


वहां उसने कुछ दिन उर्दू अखबार के एक पत्रकार के साथ रहकर बिताए और उसके साथ नवम्बर 10 की रात को पाकिस्तान बार्डर क्रॉस कर दिया था। पाकिस्तान बार्डर को क्रॉस करने के बाद वो तालिबान के नजदीक कोहात इलाके में पहुंच गया था। वहां से उसका कोई अता पता नहीं मिल सका है। हांलाकि जांच में ये पाया गया है कि आखिर में अंसारी को कोहात इलाके के ही देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा था जा रहा हूं इंटरव्यू देने

man lost in search of his facebook love

बहुत ‌दिन बीत जाने के बाद भी जब अंसारी से उसके घरवालों कर कोई बात चीत नहीं हुई, तब उन्हें उसके इंटरव्यू के बहाने देश से बाहर जाने की बात पर शक हुआ। जब परिवारवालों ने अंसारी के फेसबुक प्रोफाइल की ढ़ंग से जांच की तो पाया कि सोशल नेटवर्किंग साइट पर अंसारी की दोस्ती पाकिस्तानी लड़की से हुई थी और वो उसके प्यार में पड़ गया था।

इस बात को लेकर अंसारी की मां फौजिया ने पुलिस की मदद ली। जांच में अंसारी के साथ रहे पत्रकार ने अंसारी के साथ रहने की बात कबूली और कहा कि वो अक्सर ही अपने अपनी फेसबुक प्रेमिका की बात करता रहता था। ले‌किन सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी अंसारी के मिल पाने की वजह से कोर्ट ने अंसारी की मां फौजिया को खाली हाथ ही घर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed