फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man kills wife and daughter over illicit relations

अवैध संबंधों के शक में पत्नी और बेटी की हत्या

Fri, 20 Mar 2015 03:20 PM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 03:20 PM IST
विज्ञापन
man kills wife and daughter over illicit relations

गोरखपुर में एक युवक ने पत्नी और बेटी की हत्या कर दी और लाश घर में छिपा कर फरार हो गया। महिला की दादी और गांव वालों के ताला तोड़कर घर के अंदर जाने पर इसका खुलासा हुआ। सूचना पर एसएसपी प्रदीप कुमार व एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और शव बाहर निकलवाए।

विज्ञापन


महिला और बच्ची की हत्या किस तरह की गई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। गांव वालों में चर्चा थी कि पत्नी के चाल चलन पर शक के कारण युवक ने ऐसा किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, संतकबीरनगर की बेलपोखरी निवासी हीरालाल की बेटी अनीता (28) के माता-पिता का देहात बचपन में ही हो गया था। उसका पालन पोषण उसके दादी शिवराती और दादा होरीलाल ने किया था। अनीता की शादी आठ साल पहले मऊ के कर्मा निवासी आजाद से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति की मौत के बाद बने आरोपी से संबंध

man kills wife and daughter over illicit relations

शादी के बाद अनीता को एक बेटी हुई। इसी दौरान आजाद की तबीयत खराब होने पर उसकी मौत हो गई। पति की मौत हो जाने के बाद अनीता दादा-दादी के पास आकर संतकबीरनगर में रहने लगी। इसी दौरान बिहार के औरंगाबाद निवासी ट्रक ड्राइवर संतोष से उसका प्रेम संबंध हो गया।

चिलुआतला के सिक्टौर में संतोष ने मकान खरीद लिया और अनीता से शादी करने के बाद यहीं आकर रहने लगा। अनीता की बड़ी बेटी अंकिता (छह) उसका दादा-दादी के पास ही रहती थी। शादी के बाद अनीता को संतोष से एक बेटी हुई।

गांव वालों के मुताबिक चार मार्च को दिन में संतोष बाहर रखी बालू घर के अंदर ले जा रहा था पर उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। पांच मार्च को संतोष के मकान में ताला लगा हुआ दिखा। पूरे परिवार के बारे में कोई जानकारी न होने पर बुधवार को गांव वालों ने सिक्टौर के ग्राम प्रधान राकेश सिंह को सूचना दी।

हत्या करके बालू ढेर में छुपाई लाश

man kills wife and daughter over illicit relations

राकेश ने इस संबंध में अनीता की दादी शिवराती से बातचीत की तो पता चला कि अनीता का फोन भी नहीं लग रहा है। बृहस्पतिवार को शिवराती संतोष के घर पहुंच गईं। गांव वालों की मदद से गेट, फिर चैनल का ताला तोड़कर कमरे में गईं तो देखा रजाई से कुछ ढका हुआ है।

गांव वालों ने जब रजाई हटाई तो बालू का ढेर दिखा जिससे दुर्गंध आने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की शुरू कर दी। अनीता और उसकी तीन साल की बेटी गुड़िया की हत्या कर शव को छिपाया गया था।

हत्या करने के बाद पहले अनीता और गुड़िया के लाश के चारों तरफ नमक डाल दिया गया था। उसके बाद पॉलीथिन रख कर बालू से ढंक दिया गया था। ऊपर से रजाई डाल दी थी।

एसएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लग सकेगा कि हत्या कैसे की गई। संतोष फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। कत्ल उसी ने किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed