फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man kills wife and cooked her body parts

हत्या के बाद किचेन में उबाली पत्नी की लाश

Mon, 30 Mar 2015 03:54 PM IST
Updated Mon, 30 Mar 2015 03:54 PM IST
विज्ञापन
man kills wife and cooked her body parts

पत्नी से नाराज एक शख्स ने उसे सबक सिखाने की धुन में उसकी हत्या कर दी और फिर उसके शरीर को टुकड़ों में काटकर स्टोव में पकाया। उसने जिस घर में इस, वारदात को अंजाम दिया वहां वे दोनों किराए पर रहते थे।

विज्ञापन


घटमा ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन की है। मील रूप से इंडोनेशिया की रहने वाली मायांक प्रैसेत्यो किन्नर थी और वेश्यावृत्ति भी करती थी। उसने मार्कस वॉल्के से शादी के बाद भी यह धंधा जारी रखा था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, वॉल्के भी वेश्यावत्ति के धंधे से जुड़ा था और पुरुष एस्कॉर्ट के तौर पर काम करता था, लेकिन उसने जिस खौफनाक तरीके से वारदात को अंजाम दिया वह वाकई कलेजा कंपा देने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ इस दर्दनाक कांड का खुलासा

man kills wife and cooked her body parts

डेली मेल के अनुसार, बीते माह फरवरी में उस घर को किराए पर देने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन जारी किया गया था। विज्ञापन देखने के बाद कई लोगों ने घर को किराए पर लेने के लिए संपर्क किया, लेकिन जब वे घर देखने पहुंचे तो दंग रह गए।

घर के किचेन में इंसानी जिस्म के अवशेष मिले तो वे डर गए और घर लेने से मना कर दिया। इसके बाद उस घर का विज्ञापन भी हटा लिया गया। फिलहाल उसकी जांच की जा रही है।

बता दें कि ऐसी प्रॉपर्टी को लोग भूतही और अशुभ करार देकर किराए पर लेने या खरीदने से मना कर देते हैं। हालांकि उसी बिल्डिंग में मौजूद तीन अन्य फ्लैट किराए पर देने के लिए विज्ञापन दिया गया है। जिस प्रॉपर्टी में हत्या, सुसाइड या हिंसक अपराध की वारदातें सामने आती हैं, उसे लोग अशुभ करार देते हैं। हालांकि ज्यादातर मामलों में रीयल एस्टेट में काम करने वाले लोग ऐसे कारण छुपा लेते हैं।

पुलिस देखकर भागा, फिर किया एक और कांड

man kills wife and cooked her body parts

आंकड़ों के मुताबिक, यह ऐसा पहला मामला नहीं है, जहां ऐसी वारदात सामने आई है। सिडनी के हाइड पार्क स्थित एक नामी बिल्डिंग में एक शख्स ने अपनी होने वाली पत्नी की हत्या कर दी थी और बाद में उसे वह घर बेचने में काफी मुश्किल उठानी पड़ी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी वॉल्के ने बीते साल अक्तूबर में अपनी पत्नी की हत्या करके उसके शरीर को टुकड़ों में काटा था और सबूत मिटाने के लिए उसका जिस्म स्टोव में उबाल दिया, ताकि किसी को पता न चले।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी के घर में छापा मारा लेकिन वह वहां से भाग निकला। बाद में पुलिस को एक इंडस्ट्रियल इलाके में उसकी लाश मिली। इसने चाकू से खुद का गला काट लिया था। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे असली वजह क्या है यह अब तक साफ नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed