फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man kills his wife on illicit relations

प्रेम विवाह के बाद बने अवैध संबंध, पति ने किया कांड

Mon, 08 Dec 2014 03:56 PM IST
Updated Mon, 08 Dec 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
man kills his wife on illicit relations

सात साल पहले लव मैरिज करने वाले युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। वह पति के अवैध संबंधों का विरोध करती थी। पति को यह बर्दाश्त नहीं हुआ तो गला घोंटकर मार दिया। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पिता ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मामला मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मोहल्ला न्यू मोहनपुरी में किराये के मकान में रहने वाली आंचल गढ़ रोड स्थित प्राइमरी पाठशाला में शिक्षिका थी। 2008 में उसने रोहित शर्मा से लव मैरिज किया था।
विज्ञापन


रोहित और आंचल एक साथ ट्यूशन पढ़ते थे, तभी उनमें प्रेम प्रसंग हो गया था। आंचल के पिता वीरेंद्र शर्मा निवासी आर्यनगर एक न्यायिक अधिकारी के यहां पेशकार हैं। परिवार वालों की नाराजगी के कारण रोहित और आंचल न्यू मोहनपुरी में किराये के मकान में रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है अवैध संबंध की कहानी

man kills his wife on illicit relations

करीब दो साल से रोहित शर्मा देहरादून स्थित शारदा एंटरप्राइजेज प्राइवेट कंपनी में कार्य कर रहा था। इस बीच उसके देहरादून की ही युवती से अवैध संबंध हो गए। इसकी जानकारी आंचल को मिली, तो वह विरोध करने लगी।

रोहित काफी दिन तक मेरठ नहीं आता था और देहरादून में ही रहता था, जिससे परिवार में कलह भी रहती थी। इसके चलते शनिवार रात लगभग डेढ़ बजे रोहित ने आंचल का गला घोंट दिया। इसके बाद चुनरी का फंदा बनाकर शव पंखे से लटकाकर शोर मचा दिया।

सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लिया। आंचल के परिजन भी आर्यनगर से पहुंचे। इसके बाद आरोपी पति रोहित शर्मा के खिलाफ सिविल लाइन थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार को महिला का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

थाने में सुनाई अगाध प्रेम की गाथा

man kills his wife on illicit relations

इंस्पेक्टर सिविल लाइन इकबाल अहमद कलीम ने बताया कि आरोपी रोहित के खिलाफ आंचल के पिता वीरेंद्र शर्मा ने दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।

रोहित काफी समय से आंचल को मायके से रुपये लाने और कार की डिमांड करता था। डिमांड पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न भी करता था। मालूम ये भी चला है कि जिस युवती से उसके संबंध हैं, उससे रोहित ने शादी कर ली है।

आरोपी रोहित शर्मा को जब पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई तो उसने पत्नी से अगाध प्रेम का राग अलापा। यहां तक कि आंखों में आंसू भी ले आया और बोला कि आंचल मुझसे बहुत प्यार करती थी और मैं भी उससे बहुत प्यार करता था।

पूर्व में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब के चलते वह मुजफ्फरनगर में भी रहा। वहीं पर आंचल ने बेटी को जन्म दिया, जो अब साढ़े पांच साल की है। उसने बताया कि सरकारी नौकरी होने के कारण आंचल उसे धमकाती थी।

पत्नी के शव को गोद में लेकर खड़ा रहा

man kills his wife on illicit relations

बकौल रोहित शर्मा, शनिवार को वह कंपनी के हेड आफिस दिल्ली गया था। वहां से रात साढ़े नौ बजे मेरठ लौटा। घर पहुंचकर उसने करीब एक घंटा पत्नी आंचल से बातचीत की। मकान में दो कमरे हैं। एक कमरे में आंचल और उसकी बेटी सो गई, जबकि बाहर वाले कमरे में वह सो गया था।

रोहित ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे कमरे से कुछ आवाज आई, तो उसने पत्नी को आवाज लगाई, मगर उसका जवाब नहीं मिला। इसके बाद करीब पौने दो बजे वह पानी पीने उठा, तो कमरे में आंचल का शव छत के पंखे से लटका देखा। शोर मचाया तो चौकीदार वहां पहुंचा, जिसके बाद पुलिस आ गई थी।

मकान के मेन गेट का दरवाजा खुला रखा गया। चौकीदार ने पुलिस को बताया कि दरवाजा बंद नहीं था और कमरे में रोहित पत्नी के शव को गोद में लेकर खड़ा था। जिस बेड के ऊपर छत के पंखे से आंचल का शव लटका मिला, वहां कोई टेबिल या कुर्सी नहीं थी। आंचल की लंबाई भी इतनी नहीं कि छत के पंखे तक उसका हाथ जा सके।

ऐसे फंस गया आरोपी

man kills his wife on illicit relations

रोहित ने पुलिस को बताया कि मैं बाहर के कमरे में सोया था और आंचल बेटी के साथ कमरे में बेड पर सो रही थी। पुलिस को बाहर लगे बिस्तर पर गद्दा और तकिया अस्त-व्यस्त मिला तथा उस पर महिला के बाल भी पड़े मिले।

जिस दुपट्टे से आंचल का शव लटका मिला, उसमें ज्यादा ऐंठन नहीं थी, जबकि महिला के वजन के हिसाब से दुपट्टा खिंच जाना चाहिए था। दुपट्टे में ऊपर की तरफ बालों का गुच्छा भी लगा मिला।

आत्महत्या में मरने वाले की आंखें खुली रहना, जीभ दांतों के बीच भिंच जाना और गले पर ऐसा निशान नहीं मिला। इससे आत्महत्या से ज्यादा हत्या की पुष्टि होती है।

कासगंजः पत्नी के प्रेमी की गोली मारकर हत्या

man kills his wife on illicit relations

कासगंज के ग्राम प्रहलादपुरा में शनिवार रात घर लौट रहे जीनेश को कुछ लोग अगवा कर ले गए और गोली मारकर हत्या कर दी। रविवार सुबह उसका शव एक खेत में पड़ा मिला।

मृतक जीनेश गांव प्रहलादपुरा निवासी रामदास का पुत्र था। वह शनिवार को अपने पिता के साथ गांव मेहनती में एक तेरहवीं में शामिल होने गया था। शनिवार की रात लौटते समय कुछ लोगों ने पिता-पुत्र को घेर लिया। उन्होंने रामदास को तो छोड़ दिया, लेकिन जीनेश को अपने साथ ले गए।

इसकी जानकारी होने पर जीनेश के परिवारीजनों और ग्रामीणों ने खेतों में इनकी तलाश भी की, लेकिन पता नहीं चला। रविवार सुबह उसका शव गांव के बाहर एक खेत में पड़ा मिला। घटना के संबंध में रामदास ने कोतवाली में पुष्पेंद्र, श्यामपाल, दुर्विजय सिंह, अशोक, सुदेश, रजनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि जीनेश फरवरी माह में घटना में नामजद किए गए आरोपी पुष्पेंद्र की पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। इस मामले में मार्च माह उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था और अप्रैल माह में उसकी जमानत हो गई थी।

नवंबर माह में उसे पुलिस ने अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत जेल भेजा था। कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटा था। पत्नी को भगा ले जाने की रंजिश में पुष्पेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed