फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man kills his wife in doubt of extramarital affair

पत्नी पर था अवैध संबंध का शक, हत्या कर नदी में फेंका

Sat, 22 Aug 2015 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट (बागपत)
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट (बागपत) Updated Sat, 22 Aug 2015 12:24 PM IST
विज्ञापन
man kills his wife in doubt of extramarital affair

दोघट (बागपत) के बामनौली गांव में इदरीशपुर वाले रास्ते पर कृष्णा नदी में महिला का शव नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त दोघट की विवाहिता मंजू के रूप में हुई। पुलिस का दावा है कि अवैध संबंध के शक में मंजू की उसके पति ने ही हत्या की है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह बामनौली गांव में इदरीशपुर वाले रास्ते पर कृष्णा नदी में कुछ लोगों को एक महिला का शव तैरता हुआ दिखाई पड़ा। सूचना मिलने पर दोघट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। महिला के हाथ रस्सी से व पैर एक कपड़े से बंधे हुए थे।
विज्ञापन


पुलिस को महिला के शव के पास एक बटुए से मोबाइल मिला। मोबाइल से फोन कर परिजनों को सूचना दी गई। इस पर आरोपी लड़के की मां ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त मंजू (25) के रूप में की। उसकी शादी सन्नी के साथ हुई थी। पुलिस ने महिला राकेश से सन्नी के बारे में पूछा। इस पर उसने बताया कि गांव में सन्नी है। सन्नी को फोन कर थाने पर बुलाया गया। गौरतलब है कि सन्नी से मंजू से कोर्ट मैरिज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध संबधों के शक में की हत्या

man kills his wife in doubt of extramarital affair

सीओ सीपी सिंह और एसओ लोकेश शर्मा ने सन्नी से पूछताछ की। इस पर आरोपी ने बताया कि पत्नी को वह बड़ौत घुमाने के बहाने बुलाकर लाया था। उसे रास्ते में पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इस पर वह बेहोश हो गई।

इसके बाद उसे एक वाहन से ले गया। रास्ते में उसकी गला दबाकर हत्या कर उसके शव को नदी में फेंक दिया। सन्नी ने पुलिस को बताया कि आठ माह पूर्व उसके मौसा भूरा निवासी बाघू निरोजपुर ने मंजू के साथ बागपत में उसकी कोर्ट मैरिज कराई थी।

मंजू बड़ौत नगर पालिका में संविदा कर्मचारी थी। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि आरोपी सन्नी से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि अवैध संबंध के शक में उसने अपनी पत्नी मंजू की हत्या की है। मंजू की पहले दूसरी जगह शादी हो रही थी। बाद में उसने मंजू से कोर्ट मैरिज कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed