फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man kills friend over comment on wife

यूपी: पत्नी पर कमेंट किया तो दोस्त को मार डाला

Wed, 24 Dec 2014 11:12 AM IST
Updated Wed, 24 Dec 2014 11:12 AM IST
विज्ञापन
man kills friend over comment on wife

पट्टी (प्रतापगढ़) के औराइन गांव में नशेबाजी के दौरान पत्नी पर छींटाकशी से बौखलाए युवक ने दोस्त को गोली से उड़ा दिया। हत्या के बाद उसका शव गांव में ही सड़क किनारे फेंककर चला गया। भाई की तहरीर पर तीन लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने आरोपी दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


औराइन गांव निवासी वीरबहादुर सरोज, राजकुमार वर्मा, प्रदीप तिवारी तथा राम प्रवेश गौतम उर्फ रिंकू गहरे दोस्त हैं। रविवार रात मुर्गा और दारू की दावत के लिए चारों एक जगह एकत्रित हुए।
विज्ञापन


नशेबाजी करते हुए जब काफी देर हो गई तो प्रदीप ने पत्नी को फोन लगाया। उसका फोन बिजी मिला। इस पर वीरबहादुर ने छींटाकशी की कि उसकी पत्नी किसी और से बात कर रही होगी इसलिए फोन बिजी है। यह बात प्रदीप को नागवार गुजरी। उसने वीरबहादुर से मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीने में मार दी गोली

man kills friend over comment on wife

मारपीट के दौरान अन्य दोस्तों ने बीचबचाव कर मामला उस समय शांत करा दिया। सोमवार भोर में वीरबहादुर (22) का शव रिंकू गौतम के दरवाजे पर सड़क किनारे मिला। उसके सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की। राजकुमार वर्मा की स्कार्पियो और प्रदीप तिवारी की बाइक बाजार में लावारिस खड़ी मिली। स्कार्पियो के भीतर भी खून के धब्बे पाए गए। पुलिस ने मृतक के भाई उमाशंकर की तहरीर पर हत्या और षड्यंत्र का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने राजकुमार वर्मा और रामप्रवेश उर्फ रिंकू को हिरासत में लिया। एसपी बलिकरन सिंह यादव और सीओ पट्टी सुखराम पाल सिंह तोमर ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed