फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man killed his wife for marrying with sister in law

साली पर आया दिल तो पत्नी को मार डाला

Fri, 01 Nov 2013 11:32 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 01 Nov 2013 11:32 AM IST
विज्ञापन
man killed his wife for marrying with sister in law

दिल्ली में एक शख्स ने साली से शादी करने के लिए अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जब साली से शादी करने का पत्नी ने विरोध किया तो अरोपी पति ने उसे खत्म करने की ठान ली।

विज्ञापन


वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने घर में डकैती का नाटक भी रचा, लेकिन चार साल के बेटे ने पुलिस के सामने पोल खोल दी। अब अदालत ने आरोपी पति को उम्रकैद सहित 13 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


द्वारका स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विजय कुमार दहिया ने छावला इलाके के दीनपुर निवासी लतीफ उर्फ डल्लू को पत्नी शमा की हत्या के लिए उम्रकैद व साक्ष्य मिटाने के लिए तीन साल कैद की सजा सुनाई है। दोनों सजा एक साथ चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अदालत ने उसे दहेज प्रताड़ना व दहेज हत्या के आरोप से बरी कर दिया है।

पेश मामले के अनुसार, पुलिस को दीनपुर गांव के एक मकान में 20 सितंबर को डकैती की सूचना मिली थी। मौके पर पता चला कि सुरेश उर्फ सुंदर एंबुलेंस में भाई लतीफ व उसकी पत्नी शमा को लेकर अस्पताल गया है। अस्पताल में डॉक्टरों ने शमा को मृत घोषित कर दिया था।

मौके पर पहुंचे एसएचओ हरेंदर सिंह ने बेटे को गोद में उठाया और उससे मां के बारे में पूछा। बेटे ने बताया कि पिता ने मां के गले पर टेप लगाई थी।

'साली ज्यादा सुंदर थी'
पुलिस ने जब लतीफ से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि साली रूबी पत्नी से ज्यादा सुंदर थी। वह उससे प्यार करने लगा और शादी करना चाहता था।

जब उसने यह बात शमा के सामने रखी तो वह आगबबूला हो गई। इसके बाद उसने शमा को रास्ते से हटाने की साजिश रचकर हत्या कर दी।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed