फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Man killed his wife brutally after protest against Illicit relationship

अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 28 Apr 2015 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी Updated Tue, 28 Apr 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन
Man killed his wife brutally after protest against  Illicit relationship

यूपी के मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र में एक पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मायके के लोग गांव पहुंचे तो वहां मौजूद पांच वर्षीय बालिका ने घटना की पूरी जानकारी दी। जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई।

विज्ञापन


पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। घटना के पीछे अवैध संबंध का विरोध बताया जा रहा है। थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम देवीनगर निवासी रामगोपाल ने अपनी पुत्री पूनम (30) की शादी 25 अप्रैल 2009 को थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम मनौना निवासी गीतम के साथ की थी।

विज्ञापन

बेटी बोली पापा ने मां को मार डाला

Man killed his wife brutally after protest against  Illicit relationship

शादी के बाद गीतम के दो पुत्र और एक पुत्री हुई। गीतम ने अपनी पत्नी पूनम की सोमवार की अल सुबह पीट-पीट कर हत्या कर दी। जानकारी होने पर मायके के लोग गांव पहुंचे तो गीतम घर से फरार था। मायके के लोगों की जानकारी पर कुरावली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

गीतम की पांच वर्षीय पुत्री चंदा ने बताया कि पिता ने मां को पीट-पीटकर मार डाला, इसके बाद गला दबाया। मायके के लोगों का आरोप था कि गीतम के संबंध किसी अन्य महिला से थे।

पूनम इस बात का विरोध करती थी। यह बात पूर्व में पूनम ने मायके में बताई थी। कई बार गीतम को समझाया गया लेकिन कोई असर नहीं हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed