{"_id":"32ce2dec7d78a18f2ad9a22e717e72b7","slug":"man-killed-his-wife-and-then-did-suicide-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों के डर से पहले पत्नी को मारा, फिर लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
दबंगों के डर से पहले पत्नी को मारा, फिर लगा ली फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
Updated Thu, 13 Nov 2014 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में सुरीर के मोहल्ला जैतू में बुधवार रात एक युवक ने अपनी पत्नी की दुपट्टा से गला घोंटकर कर हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगा ली। गुरुवार सुबह दंपति के शव कमरे में मिले थे।
विज्ञापन
जैतू निवासी आमीन (30) का सुबह शव उसके कमरे में लटका हुआ था, जबकि उसकी पत्नी बहाद्दीन (27) का शव बेड पर पड़ा था। उसके गले में दुपट्टा का फंदा लगा हुआ था। रात को दोनों अलग कमरे में सोए हुए थे और उनके तीन बच्चे दूसरे मकान में परिजनों के साथ सो रहे थे।
विज्ञापन
पढ़ें; गेस्ट हाउस में लड़की के साथ पकड़ा गया नेता
विज्ञापन
घटना के पीछे बताया जा रहा है कि आमीन ने गांव के दबंग के साझे में ट्रैक्टर लिया, जो दबंग के नाम था। दबंग ट्रैक्टर को खींच कर ले गया था और आमीन पर हिसाब-किताब में बकाया भी निकाल दिया था। उसके वसूली के लिए दबंग आमीन पर दबाव बना रहा था।
इसी दबाव में आकर उसने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए हैं। घटना की जांच जारी है।