फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man killed ex girl friend by smashing rolling pin over head

बेटी नहीं मिली तो यूं लिया प्रेमिका से बदला

Sat, 01 Mar 2014 01:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 01 Mar 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
man killed ex girl friend by smashing rolling pin over head

21 माह की बेटी की कस्टडी न मिलने का अफसोस एक शख्स पर इतना हावी हो गया कि गुस्से में उसने अपनी पूर्व प्रेमिका को बेलन से कूच कूच कर मार डाला।

विज्ञापन


मामला ब्रिटेन के प्लायमाउथ प्रांत में रहने वाले 30 वर्षीय एडम सिंगर से जुड़ा हुआ है। दरअसल एडम और उसकी पूर्व प्रेमिका सैली में 21 महीने की बेटी इसाबेला की कस्टडी को लेकर कोर्ट में केस चल रहा था। ये विवाद पिछले दो महीनों से चल रहा है और एडम बेटी की कस्टडी पाने के बेताब था।
विज्ञापन


लेकिन एडम को उस समय निराशा हुई जब कोर्ट ने बच्ची की कस्टडी सेली को सौंप दी। केस हार चुका एडम बुरी तरह से भड़क गया।

इसी झल्लाहट में उसने अपने ही घर में सेली को बेलन से कूच कूच कर मार डाला। सेली उस वक्त इसाबेला को अपने साथ ले जाने के लिए एडम के घर आई थी। कहा जा रहा है कि एडम ने सैली की हत्या करने का दिमाग पहले ही बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए एडम ने बाकायदा अपने एक दोस्त के साथ मिलकर बेलन से सैली को कूच कूच कर मार डालने के लिए प्रैक्टिस भी की थी।

सैली के घर आने पर एडम ने पूरी तैयारी के साथ उसके सिर पर पीछे से वार किया। जब सैली जमीन पर जा गिरी तब एडम सैली को सोफे तक घसीटते हुए ले गया और बेलन के प्रहार करके मार डाला।

इस मामले में ब्रिसटल कोर्ट ने एडम को बीस साल कैद की सजा सुनाई है। दूसरी तरफ इसाबेला की कस्टडी अब सरकार ने ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed