फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man killed daughter over love marriage

बेटी को किराएदार से हुआ प्यार, बाप बना हैवान

Wed, 01 Apr 2015 04:46 PM IST
Updated Wed, 01 Apr 2015 04:46 PM IST
विज्ञापन
man killed daughter over love marriage

खुद प्रेम विवाह कर घर बसाने वाले व्यक्ति ने अपनी बेटी को प्रेम करने पर मौत के घाट उतार दिया। पिता और सौतेली मां ने मिल कर पहले बेटी को नशीली गोली खिला दीं बाद में गला दबाकर हत्या कर डाली। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने सख्ती की तो उसने हत्या की पूरी कहानी बताई।

विज्ञापन


लालाराम मार्ग निवासी राकेश की पुत्री राधा की 28 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस की सख्ती के आगे मृतका का पिता और सौतेली मां टूट गए।
विज्ञापन


जांच अधिकारी राधेश्याम पाठक ने पाया कि राकेश ने चंदा के साथ प्रेम विवाह किया है। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उसकी पहली पत्नी की पुत्री घर में रह रहे किराएदार से शादी करना चाह रही थी। वे पिछले दिनों घर से भाग भी गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले नींद की गोलियां दीं, फिर की हैवानियत

man killed daughter over love marriage

खुद प्यार से अपना दोबारा घर बसाने वाले राकेश को बेटी के प्यार की कहानी रास नहीं आई। जब उन्हें वापस लाया गया तभी उसने अपनी दूसरी पत्नी चंदा के साथ मिलकर राधा को खत्म करने की कहानी गढ़ डाली। दवा के नाम पर बेटी को नींद की गोलियां खिला दीं।

बेहोश होने के बाद गमछे से गला दबा कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद वे लोग युवती की मौत को स्वाभाविक मौत बनाने की तमाम दलीलें देते रहे। कई बार पुलिस को भी उल्टा पाठ पढ़ाकर वापस कर दिया। हालांकि मोहल्ले के लोगों के गले उसकी कोई कहानी नहीं उतरी।

वहां रहने वाले कैलाशचंद बांसइया और अन्य लोगों ने उसके खिलाफ पुलिस को लिखित तहरीर दी। कैलाश की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्यारे पिता की करतूत पूरे नगर में आम हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed