{"_id":"7dfe36dc3e3460b9ebd1bca5062a2bb5","slug":"man-killed-daughter-in-law-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर, बहू को ले गया झाड़ियों के पीछे...","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
ससुर, बहू को ले गया झाड़ियों के पीछे...
अमर उजाला, बठिंडा
Updated Mon, 16 Dec 2013 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति अपनी बहू पर गंदी नजर रखता था। वह एक दिन उसे बहाने से एक फैक्टरी के पीछे झाड़ियों में लेकर गया। फिर अचानक वह बहू से जोर-जबरदस्ती करने लगा।
विज्ञापन
जब बहू ने उसका विरोध किया और उसकी करतूत लोगों से बताने को कहा तो ससुर पर खून सवार हो गया। उसने पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया। उसकी मौत हो गई।
ससुर ने इस कत्ल को राज बनाए रखने के लिए उसके शव को वहीं झाड़ियों में छिपाकर भाग निकला। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पंजाब के बठिंडा की है।
विज्ञापन
,
तीन दिसंबर से थी लापता
एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 11 दिसंबर को बठिंडा पुलिस ने वर्दमान फैक्टरी की झाड़ियों में एक युवती की लाश बरामद की थी। छानबीन में पता चला था कि शव वर्दमान फैक्टरी में सफाई कर्मचारी रवि पत्नी रजनी का था। इस लाश का कुछ हिस्सा कुत्तों ने खा लिया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रवि ने पुलिस को बताया था कि रजनी तीन दिसंबर से घर से लापता थी। उसने पत्नी को काफी ढूंढा पर वह नहीं मिली। 11 दिसंबर को उसने फैक्टरी की झाड़ियों में पत्नी की लाश को देखकर इसकी जानकारी पुलिस की दी थी।
एसएसपी ने बताया कि थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस ने अज्ञात कातिल के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए एसपी (सिटी) देशराज, डीएसपी (डी) रणजीत सिंह और इंस्पेक्टर कैनाल कॉलोनी संजीव मित्तल की टीम बनाई थी।
ससुर ने उगला सच
जांच टीम ने छानबीन में रजनी के चाचा ससुर जल सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। उसने बताया कि वह रजनी पर गलत निगाह रखता था। तीन दिसंबर को वह गलत मंशा से रजनी को फैक्ट्री के पीछे की झाड़ियों में ले गया।
वहां उसने रजनी के साथ जोर-जबरदस्ती करने की कोशिश की। रजनी के विरोध करने उसने पास में पड़ा एक पत्थर रजनी के सिर पर मारकर हत्या कर दी।
कत्ल को छिपाने के लिए लाश को झाड़ियों में पत्तों के नीचे छिपा दिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी जल सिंह से रजनी का कुछ सामान और कत्ल में इस्तेमाल किया गया पत्थर बरामद कर लिया गया है।