{"_id":"cca54e9e71a66f75212e843886699169","slug":"man-killed-before-his-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ ही दिन में थी उसकी शादी, किसी ने उसकी हत्या कर दी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
कुछ ही दिन में थी उसकी शादी, किसी ने उसकी हत्या कर दी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बिजनौर के स्योहारा में घर लौटते हुए मंगलवार रात जनसेवा केंद्र संचालक की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को सूचना दे दी गई है। हत्या का कारण पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह सदाफल रेलवे क्रासिंग के पास ग्राम केशोपुर में नहर किनारे खड़ी झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैली गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन
मृतक के बाई कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई थी। मृतक की शिनाख्त ग्राम मलकपुर बुढेरन निवासी 24 वर्षीय विशाल त्यागी पुत्र भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है।
लाश के पास से पुलिस ने साढ़े छह हजार रुपये, मोबाइल, कुछ दूरी पर खड़ी बाइक उसमें रखा लैपटॉप भी बरामद किया। मृतक के भाई विकास त्यागी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पिता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि विशाल ताजपुर में जनसेवा केंद्र चलाता था। 28 फरवरी को उसकी बारात नूरपुर जानी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं।
मृतक के मामा इंद्रदेव का कहना है कि विशाल रोज सुबह को ताजपुर जाता था जहां उसका जनसेवा केंद्र था। शाम को बाइक से घर आ जाता था, लेकिन जब मंगलवार शाम को विशाल घर नहीं लौटा। परिवार के सदस्य मोबाइल पर रात भर काल करते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
गांव वालों का कहना है कि उसकी किसी से भी रंजिश नहीं थी। मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।