{"_id":"acdbd2e3432e8bdaa8475ce9d38c614f","slug":"man-kidnapped-child-for-his-marriage-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी को चाहिए था पैसा, उठा लिया बच्चा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
शादी को चाहिए था पैसा, उठा लिया बच्चा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 27 Sep 2013 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी की तारीख तय हो गई थी। खर्चे के लिए पैसे नहीं थे। फिर अचानक युवक ने इसके लिए एक फिल्मी स्टाइल में बच्चे के अपहरण की साजिश रच दी।
विज्ञापन
उसने पड़ोस में रहने वाले तीन साले के बच्चे को अगवा कर लिया और उसके घरवालों से 50 हजार फिरौती मांगी। लेकिन उसके मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया।
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया।
एसओ ने बताया कि प्रताप विहार निवासी सन्नो के 3 वर्षीय बेटे इशांत का मंगलवार को अपहरण कर लिया गया था। बुधवार को परिजनों ने शिकायत की थी। अपहरणकर्ता ने 50 हजार रुपए की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने अपहरणकर्ता का मोबाइल नंबर ट्रेस कर परिजनों को नगदी देकर आरोपी के बुलाए स्थान पर भेजा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपहरण की प्लानिंग फिल्मी स्टाइल में रची थी। उसने बच्चे के परिजनों को साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास रखे कूड़ेदान में पैसे डालने को कहा था। और कहा कि बच्चा मोड़ पर मिलेगा। कूड़ेदान से पैसे उठाते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी शमशाद दिल्ली में जाफराबाद का रहने वाला है।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि शमशाद के बड़े भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। शुक्रवार को उसकी अपने भाई की पत्नी के साथ शादी होने वाली थी। आरोपी ने पुलिस को भी पूछताछ में यही बताया है कि शादी के लिए ही उसने अपहरण किया था।
आरोपी शमशाद करीब दस वर्षों तक सन्नों के मोहल्ले में परिवार सहित बतौर किरायेदार रहा था।