फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man jailed for secretly filming his minor step daughter

पिता ने कलंकित किया रिश्ता, बनाए वीडियो

Wed, 18 Feb 2015 01:18 PM IST
Updated Wed, 18 Feb 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
man jailed for secretly filming his minor step daughter

बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को दागदार बनाने वाले एक शख्स को 14 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। आरोपी व्यक्ति ने अपनी सौतेली बेटी के निजी पलों का वीडियो बना लिया। बच्ची की उम्र महज 15 साल है।

विज्ञापन


मामला नॉर्थ वेल्स का है। मार्टिन डार्लिंगटन नाम के आरोपी ने स्पाई कैमरे की मदद से अपनी सौतेली बेटी जैडे वाल्स के निजी पलों को कैद किया। उसने उसके बेडरूम और बाथरूम में कैमरे सेट किए थे।
विज्ञापन


39 वर्षीय आरोपी ने कोर्ट में अपना गुनाह कबूलते कर लिया। उसने कोर्ट में ऐसी-ऐसी बातें बताईं कि सुनने वालों के भी होश उड़ गए।

तो ये थी कलयुगी पिता की ख्वाहिश

man jailed for secretly filming his minor step daughter

डेली मेल के मुताबिक, आरोपी ने कहा कि वह तब से बेटी के अश्लील वीडियो और फोटो इकट्ठे कर रहा है जब वह 6 साल की थी। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि पीड़िता की मां कैरोलिन वाल्स और आरोपी डार्लिंगटन करीब 8 साल से साथ रह रहे हैं।

16 साल की उम्र में लड़की ने घर छोड़ दिया लेकिन वह घर में रहने के दौरान अपने सौतेले पिता पर भरोसा करती थी। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी के पास से 38 अश्लील वीडियो बरामद किए थे। आरोपी ने 15 साल की उम्र तक बच्ची के अश्लील वीडियो बनाए।

आरोपी ने लड़की के बेडरूम में कैंमरे लगाए थे ताकि जब वह बिस्तर पर जाते समय कपड़े बदले तो उसे रिकॉर्ड कर सके। यही नहीं, आरोपी ने बाथरूम में भी कैमरे सेट किए ताकि वह उसे निर्वस्त्र रिकॉर्ड कर सके।

ऐसे खुली आरोपी पिता की पोल

man jailed for secretly filming his minor step daughter

आरोपी की यह शर्मनाक करतूत और भी आगे जारी रहती लेकिन जैडे के 16वें बर्थडे पर उसके बेडरूम में लगा एक कैमरा उसकी नजरों में आ गया। पीड़िता की मां ने जब आरोपी से उस बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसने लड़की की यौन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरे लगाए थे।

उसने कहा कि वह चेक कर रहा था कि उनकी बेटी किसी लड़के की संगत में तो नहीं है। खुलासा होने के बाद आरोपी ने कैमरा निकाल लिया लेकिन उसने मेमोरी कार्ड छिपा लिया।

पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि उसके सौतेले पिता ने उसके साथ और भी बुरा करने की सोची होगी। वह कई बार उससे गले मिल चुकी थी और उसे किस भी कर चुकी थी, लेकिन उसे नहीं पता था कि उसका पिता उसे बुरी नजर से देखता है।

इस घटना के बाद वह काफी डरी हुई है। उसने कहा कि वह अब जल्दी किसी पर भी भरोसा नहीं कर सकती। आरोपी को पुलिस चाइल्ड पोर्नोग्राफी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed