फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man jailed for five years on smuggling fake passports

अंडरवियर से निकले कई फर्जी पासपोर्ट, हुई जेल

Wed, 20 May 2015 12:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 May 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन
man jailed for five years on smuggling fake passports

ब्रिटेन में एक प्लेन अटेंडेंट को फर्जी पासपोर्टों के तस्करी करने के आरोप में पकड़ा गया है। लंदन पुलिस ने आरोपी अटेंडेंट शौकत अली चीमा को अदालत में पेश किया जहां उसे पांच साल के लिए जेल हुई है।

विज्ञापन


इससे पहले आरोपी चीमा के तस्करी के तरीके और शातिर दिमाग के बारे में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया है कि चीमा अपनी अंडरवियर में भरकर फर्जी पासपोर्टों की तस्करी कर रहा था।
विज्ञापन


मिरर ऑनलाइन के अनुसार, पुलिस ने बताया कि 59 साल के चीमा ने अब तक 26 पासपोर्ट, 37 पासपोटों के कागजात और 13 ड्राइविंग लाइसेंस चीमा के कब्जे से बरामद किए गए हैँ। पुलिस को चीमा की अंडरवियर से कई पास पोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरवियर में थे 13 ड्राइविंग लाइसेंस

man jailed for five years on smuggling fake passports

लंदन पुलिस के अनुसार चीमा के जब गिरफ्तार या गया तो उसके अंडर वियर से 13 ड्राइविंग लाइसेंस निकले। चीमा अक्सर अपने अंडर में में फर्जी पासपोर्ट और कागजात भरकर अवैध तरीके से अपराधियों तक पहुंचाता था।

मामले की जांच कर रही ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी ने बताया कि चीमा ये फर्जी पासपोर्ट इटली, बेल्जियम, स्पेन, पुर्तगाल और पाकिस्तान के लोगों के लिए पहुंचाता था। एजेंसी ने बताया कि फर्जी दस्तावेजों की तस्करी कानून व्यवस्‍था के लिए चिंता का विषय है। ये फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस जिन लोगों के ‌हाथ पहुंच रहे हैं वो न तो पढ़े लिखे हैं और न ठीक से वाहन चलाना जानते हैं।

सबसे बड़ी बात यह है कि ये फर्जी दस्तावेज अपराधियों को कानून से बचने में मदद करते हैं और अपराधी अपराध करना जारी रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed