फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Man held with 10 gold bars concealed in rectum

प्राइवेट पार्ट में छिपाईं सोने की 8 मोहरें

Thu, 11 Dec 2014 07:17 PM IST
Updated Thu, 11 Dec 2014 07:17 PM IST
विज्ञापन
Man held with 10 gold bars concealed in rectum

एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कोलकाता एयरपोर्ट के बाद अब अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भी सोने की तस्करी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है।

विज्ञापन


डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) और कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआरआई) ने साझा ऑपरेशन में करीब 27 लाख के सोने की तस्करी के आरोप में एक शख्स को सरदार वल्लभभाई पटेल अतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


चेन्नई के रहने वाले 29 वर्षीय आरोपी सैयद दुल्कारनी ने अपने रेक्टम में सोने की मोहरें छिपा रखीं थीं। अधिकारियों ने बताया कि आजकल तस्करी के लिए लोग ऐसे ही तरीके आजमा रहे हैं और लगातार कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें लोगों ने अपने प्राइवेट पार्ट में सोना छिपाकर ले जाने की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी ही होशियारी के चलते फंस गया

Man held with 10 gold bars concealed in rectum

टीओआई के मुताबिक, कस्टम विभाग से बचने के लिए आरोपी ने होशियारी दिखाई लेकिन फंस गया। उसने काउंटर पर जाकर दो सोने की मोहरे दिखाईं, लेकिन अधिकारियों को उस पर शक हुआ तो और छानबीन की गई।

जांच में पता चला कि उसने सोने की आठ मोहरें अपने रेक्टम में छिपा रखी थीं। इनमें से हर पीस का वजन करीब 100 ग्राम है।

आरोपी सैयद बुधवार सुबह एयर इंडिया के विमान से उतरा था। वह बैंकॉक से आया था। पूछताछ में उसने बताया कि सोना किसी और का है और इसे पहुंचाने की एवज में उसे करीब 30 हजार रूपए मिलते।

अब तक पकड़ा गया 54 किलो सोना

Man held with 10 gold bars concealed in rectum

ऐसा पहली बार है कि अहमदाबाद में बैंकॉक से सोना तस्करी करके लाया गया हो। इसके पहले दुबई, शरजाह और सिंगापुर से सोने की तस्करी होती रही है। इन जगहों में सोना काफी सस्ता है। पिछले एक साल से सोने की तस्करी के मामलों में अचानक बढोत्तरी हुई है।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इस महीने सोने की तस्करी का यह पहला मामला है। जनवरी 2014 से अब तक कस्टम विभाग ने करीब 54.82 किलो सोना पकड़ा है। इसकी कीमत करीब 15.66 करोड़ रूपए आंकी गई है। यही नहीं, इस दौरान करीब 64 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

मामले की छानबीन करते हुए आरोपी सैयद को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उसे हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed