फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Man held for killing wife and her boyfriend

प्रेमी के साथ अंतरंग मिली पत्नी, काट डाला

Wed, 28 Jan 2015 03:54 PM IST
Updated Wed, 28 Jan 2015 03:54 PM IST
विज्ञापन
Man held for killing wife and her boyfriend

पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर एक व्यक्ति का गुस्सा इस कदर भड़का कि उसने दोनों को कुल्हाड़ी से काट डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला।

विज्ञापन


घटना राजस्थान के सीकर जिले की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जय सिंह (38) मंगलवार को घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी श्याम लता (35) को दिवाई लाल (32) के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया।
विज्ञापन


दिवाई लाल भी उस बिल्डिंग में किराए के कमरे में रहता था जहां श्याम का परिवार रहता था। दोनों को अंतरंग देखकर उसने कुल्हाड़ी उठाई और दोनों को काट डाला। इस दौरान उसका 9 साल का बेटा शोर मचाते हुए बाहर भागने लगा तो उसने उस पर भी कुल्हाड़ी से वार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन ने भी दी थी दूर रहने की चेतावनी

Man held for killing wife and her boyfriend

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय सीओ तेजपाल सिंह ने बताया कि जय सिंह को शक था कि उसकी पत्नी और दिवाई लाल के बीच अवैध संबंध हैं। उसने इस बारे में उसे पहले चेतावनी भी दी थी। श्याम लता की बहन ने भी उसे ऐसे रिश्ते से दूर रहने की सलाह दी थी।

मां पर हमला होता देख आरोपी के बेटे ने शोर मचाया और पड़ोसियों को बुलाने की कोशिश की। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान श्याम लता और दिवाई लाल की मौत हो गई। रमेश की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मोबाइल लोकेशन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसे एमपी के मुरैना जिले से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित और आरोपी मजदूर थे। वे किराए के घर में रहकर काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed