फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Man hanged till death and burnt in Baghpat

युवक की अधजली लाश मिलने से हड़कंप, फांसी देकर मारने की आशंका

Thu, 25 Feb 2016 05:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 25 Feb 2016 05:53 PM IST
विज्ञापन
 Man hanged till death and burnt in Baghpat

यूपी के बागपत के बड़ौत-छपरौली मार्ग पर युवक की अधजली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक को पहले फांसी पर लटकाया गया फिर उसे आग के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


बहुत कोशिश करने पर मृतक की शिनाख्त हो सकी। पुलिस के मुताबिक मृतक छपरौली थाना क्षेत्र के गांव आदर्श नंगला का था। बुधवार को उसका जला हुआ शव बड़ौत-छपरौली मार्ग पर सिनौली और मलकपुर गांव के बीच पड़ा मिला।
विज्ञापन


छपरौली थानाध्यक्ष विजय सिंह को सूचना मिली कि बड़ौत-छपरौली मार्ग पर सिनौली और मलकपुर गांव के बीच एक युवक का जला हुआ शव पड़ा है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया।

एसओ के मुताबिक मृतक के गले में रस्सी का फंदा बंधा हुआ था। जिससे स्पष्ट था कि उसकी फांसी लगाकर हत्या की गई है। इसके बाद उसके शव को जला कर यहां फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। युवक के दाहिने हाथ पर अनुज और पूजा लिखा हुआ था। उम्र करीब 25 वर्ष की होगी। उधर शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

एसओ ने बताया कि शव की शिनाख्त अनुज उर्फ गुलाब पुत्र रविंद्र निवासी आदर्श नंगला गांव के रूप में हुई है। पिता रविंद्र ने उसकी शिनाख्त की। हत्या के कारणों की तलाश की जा रही है। बुधवार की शाम तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।


पिता रविंद्र ने बताया कि अनुज मंगलवार की रात दस बजे यह कहकर गया था कि वह सुबह आएगा। हाथ पर जो पूजा नाम लिखा है, उसकी पत्नी का है। उन्होंने किसी से रंजिश न होने की भी बात कहीं है। बेटे की मौत से परिवार सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed