दोस्ती में आई दरार, पैसों के लिए किया कत्ल!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद में बिलारी कोतवाली के नगलिया जट संपर्क मार्ग पर सोमवार की देर रात मनकूला गांव निवासी साहूकार चौधरी जितेंद्र सिंह की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। साहूकार का लहूलुहान शव उसी की कार में चालक की सीट पर पड़ा मिला।
मृतक के पिता ने शक के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों में से दो सगे रिश्तेदार हैं और रुपयों के लेनदेन को लेकर रंजिश होना बताया गया है।
सेवानिवृत्त पीएसी कर्मी और जाट महासभा बिलारी के पूर्व तहसील अध्यक्ष चौधरी लाखन सिंह निवासी ग्राम मनकूला के बेटे जितेंद्र सिंह (44) के नाम साहूकार का लाइसेंस था। वह बुनकर कारोबार में भी पैसा लगाता था।
राहगीरों ने नगलिया जट संपर्क मार्ग पर राजकीय इंटर कालेज के पास सड़क के किनारे लावारिस हालत में एक कार देखी। इसमें लहूलुहान एक शव पड़ा था। खाबरी अव्वल गांव के अतर सिंह के बेटे गुड्डू ने मृतक की पहचान अपने सगे साले जितेंद्र सिंह पुत्र लाखन सिंह निवासी ग्राम मनकूला के रूप में की।
बहन के घर जा रहा था जितेंद्र
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटना की जांच कराई। मृतक जितेंद्र की कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई थी।
अनुमान है कि सोमवार की देर रात जब मृतक जितेंद्र अपनी कार से नगलिया जट संपर्क मार्ग पर होते हुए बहन के घर खाबरी अव्वल गांव जा रहा था तभी हत्यारों ने हाथ देकर उसकी कार रुकवाई और कनपटी से सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतक के पिता लाखन सिंह ने अपने बेटे की हत्या में कुलदीप पुत्र बिजेंद्र सिंह निवासी टांडा अमरपुर थाना बिलारी, सतवीर सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी रसूलपुर हाल निवासी नगर बिलारी, धर्मेंद्र पुत्र देवेंद्र सिंह और दीपक सिंह पुत्र सोमपाल सिंह दोनों निवासी मोहल्ला हर्षनगर बिलारी को शक के आधार पर आरोपी बनाया है।
पिता लाखन सिंह के अनुसार कुलदीप और सतवीर से सात लाख रुपये के लेनदेन को लेकर रंजिश थी। धर्मेंद्र और दीपक से दोस्ती में दरार आ जाने के कारण रंजिश हो गई थी।