फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man got murdered before his children in up

बच्चों के सामने पिता की हत्या, CM अखिलेश से भी लगाई थी गुहार

Wed, 19 Nov 2014 01:33 PM IST
Updated Wed, 19 Nov 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
man got murdered before his children in up

यूपी की पुलिस ही नहीं मुख्यमंत्री तक से सुरक्षा की गुहार लगा चुके बरेली के एमजेएच सकलैनी स्कूल के संचालक जब्बार सकलैनी की फ्यूचर फिट इंटरनेशनल स्कूल के बाहर दो सुपारी किलर्स ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह ढाई साल की बेटी को साथ लेकर बेटे को स्कूल छोड़ने गए थे।

विज्ञापन


हत्यारों ने बेटी को गोद से नीचे फेंकने के बाद जब्बार को पीठ पर गोली मारी। गांव के ही यासीन पर जमीन की रंजिश के चलते सुपारी किलर के जरिये हत्या कराने का आरोप है। पुलिस ने यासीन और दो सगे भाइयों समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यासीन को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सैदपुर हॉकिंस गांव में एमजेएच सकलैनी स्कूल के संचालक जब्बार सकलैनी का गांव के ही यासीन और उसके साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जब्बार ने मुख्यमंत्री से शिकायत करके यासीन और उसके साथियों से अपनी जान को खतरा बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भूमाफिया के चंगुल से बचाने की गुहार लगाई थी। 15 दिन पहले थाना इज्जतनगर में आरोपियों के खिलाफ एनसीआर भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

पेट से आर-पार निकल गई गोली

man got murdered before his children in up

मंगलवार सुबह जब्बार बाइक से चार साल के बेटे जुनैद अहमद उर्फ आबिश को गांव में फ्यूचर फिट इंटरनेशनल स्कूल में छोड़ने गए थे। साथ में उनकी ढाई साल की बेटी अक्शा भी थी। सुबह करीब साढ़े सात बजे जब्बार ने स्कूल के गेट पर बाइक रोककर जुनैद को उतारा। जुनैद स्कूल की ओर चला गया।

इसी बीच बाइक पर सवार होकर तीन लोग आए। उनमें से एक ने अपनी बाइक पर बैठे जब्बार की गोद से बच्ची को छीनकर नीचे फेंक दिया। इसके बाद एक नकाबपोश सुपारी किलर ने जब्बार की पीठ से तमंचा सटाकर गोली मार दी।

315 बोर की गोली लगते ही पेट से आरपार हो गई और मौके पर ही जब्बार ढेर हो गए। पुलिस के अनुसार हमलावरों में दो सुपारी किलर थे। यासीन और उनके बाकी साथी इधर-उधर खड़े थे।

वारदात के वक्त स्कूल गेट तक पहुंचे जब्बार के बेटे को प्रधानाचार्य भीतर ले गए। अक्शा को स्कूल के स्टाफ ने अपने कब्जे में ले लिया। दिनदहाड़े स्कूल गेट पर सनसनीखेज वारदात से भयभीत आसपास के दुकानदार दुकानें बंद करके भाग गए। स्कूल भी बंद कर दिया गया।

थाने में उगल दिया सच

man got murdered before his children in up

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मुहम्मद कासिम और उसके बाद सीओ धर्म सिंह मार्छाल और एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाने में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी यासीन ने सच उगल दिया।

सीओ ने बताया कि यासीन के घर ही जब्बार की हत्या की योजना बनी थी। उसने अपने साथी फय्याज को पचास हजार रुपये देकर दो सुपारी किलर मंगाए थे।

जब्बार की हत्या करने के आरोप में उनके भाई रईस मियां की तरफ से अनीस, उसके भाई अन्ना, नफीस, फय्याज और यासीन को नामजद करते हुए दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों पक्षों में जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed