{"_id":"c2590e0fa02eb8dcd424767c5257298b","slug":"man-gets-lifetime-imprisonment-for-killed-parents-and-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के लिए किया पूरे परिवार का कत्ल, मिली उम्रकैद","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
प्रेमिका के लिए किया पूरे परिवार का कत्ल, मिली उम्रकैद
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 Sep 2013 03:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शादीशुदा शख्स ने दूसरी महिला को पाने के लिए अपने अपाहिज पिता, मां और पत्नी की हत्या कर दी। हाईकोर्ट ने आरोपी को राहत देते हुए फांसी की सजा को आजीवन कारावास में तब्दील कर दिया है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति रेवा खेत्रपाल व न्यायमूर्ति सुनीता गुप्ता की खंडपीठ ने कहा कि नितिन का अपराध काफी जघन्य है और उसने तीन लोगों की हत्या की है, लेकिन न तो वह कोई दुर्दांत अपराधी और न ही राष्ट्र विरोधी तत्व। उससे सुधार की आशा की जा सकती है।
विज्ञापन
अदालत ने कहा कि वो नितिन को मिली फांसी की सजा को आजीवन कारावास में तब्दील करते हैं।
क्या है मामला
अभियोजन पक्ष के अनुसार, नितिन ने प्रेमिका को पाने के लिए 18 अप्रैल, 2008 को द्वारका में माता पुष्पा वर्मा, पिता विनोद वर्मा और पत्नी पूजा की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद उसने घर से निकल कर बुद्धा गार्डन के पास अपने स्कूटर की दुर्घटना दिखा दी थी। जांच में पुलिस ने शक होने पर उसकी चिकित्सा जांच करवाई तो डॉक्टरों ने बताया कि उसे आई चोट दुर्घटना से नहीं बल्कि तेज हथियार से लगी है।
अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए 4 सितंबर, 2012 को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी। अदालत ने कहा था कि नितिन ने अपाहिज पिता व दो असहाय महिलाओं की हत्या की है। नितिन ने फैसले को हाईकोर्ट में फैसले को चुनौती दी थी।