फेसबुक स्टेटस से खुली प्रेमी की पोल, पहुंचा जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने लोगों को मिलाया है तो उनके बीच दुश्मनी की दीवार भी खड़ी की है। चैटिंग, इश्क और धोखाधड़ी की सैकड़ों कहानियां अब तक सामने आ चुकी हैं, लेकिन यह कहानी जरा हट के है।
29 साल के एक शख्स ने फेसबुक पर अपनी सगाई का स्टेटस अपडेट किया और सीधे जेल पहुंच गया। उसके सिर ये मुसीबत तब आ पड़ी जब उसकी पूर्व प्रेमिका ने यह स्टेटस देख लिया।
लड़की ने पुलिस से संपर्क किया और युवक के खिलाफ बलात्कार व धोखाधड़ी का केस दर्ज करा दिया। शिकायत मिलने के दो दिन बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और कोर्ट में पेश किया गया।
स्टेटस देखकर पहुंच गई प्रेमी के घर
मामला केरल का है। एम. शमीर नाम के शख्स ने फेसबुक पर अपना रिलेशनशिप स्टेटस अपडेट किया था। उसकी पूर्व प्रेमिका ने जब यह देखा तो उसके होश उड़ गए। वह पहले उसके घर गई और पुलिस को भी सूचना दी।
उसने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शमीर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया और अब किसी और के साथ शादी रचाने जा रहा है।
पुलिस ने शमीर के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया और मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।