फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man gets abducted after matrimonial ad in Chennai

शादी से पहले 'दूल्हे' को किडनैप करके भागी 'दुल्हन'

Fri, 27 Mar 2015 04:14 PM IST
Updated Fri, 27 Mar 2015 04:14 PM IST
विज्ञापन
man gets abducted after matrimonial ad in Chennai

60 साल की उम्र में शादी का विज्ञापन देने वाले एक शख्स को उसकी यह इच्छा काफी महंगी साबित हुई और उससे शादी की बात करने वाली महिला ने ही भरे बाजार उसे अगवा कर लिया।

विज्ञापन


मामला चेन्नई का है। पुलिस को दी गई शिकायत में पूर्व बैंककर्मी नवी रामामूर्थी ने बताया कि वह तलाकशुदा है और दोबारा शादी करना चाहता है। इसके लिए उसने एक तमिल दैनिक में विज्ञापन दिया था।

विज्ञापन


मंगलवार को उसके पास एक महिला का फोन आया और उसने उसे मिलने के लिए कोयंबेदू बस-स्टैंड पर बुलाया। वह बस स्टैंड पर पहुंचा ही था कि महिला के साथ आए चार अन्य लोगों ने उसे पकड़ कर कार में डाला और वहां से भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो ऐसे प्लान किया गया ये कांड

man gets abducted after matrimonial ad in Chennai

टीओआई के अनुसार, पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने उसे अगवा करने के बाद तांबाराम स्थित बैंक में खड़ा कर दिया और उसके अकाउंट में मौजूद 35 लाख रुपए निकाल कर देने की बात कही। हालांकि उनकी होशियारी चली नहीं और पीड़ित ने समय रहते बैंक अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी।

जानकारी मिलते ही बैंक अधिकारियों ने पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस देखकर आरोपी अपहरणकर्ता वहां से भाग निकले। उसने बताया कि फोन पर महिला ने अपनी उम्र 35 साल बताई थी। उसने उससे आर्थिक स्थिति के बारे में पूछा था। कुछ ही दिन पहले प्राइवेट बैंक से रिटायर हुए रामामूर्थी ने उसे बता दिया कि उनके पास कितना पैसा है।

महिला ने शाम को बस स्टैंड पर मिलने के लिए बुलाया था। जब वे पहुंचे तो वहां उनकी मुलाकात वैष्णवी नाम की महिला से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू ही हुई थी कि चार लोग वहां पहुंच गए।

कितनी सही है पुलिस की थ्योरी?

man gets abducted after matrimonial ad in Chennai

उसे अगवा करने के बाद आरोपी दो दिनों तक उसे शहर और आसपास के इलाके में घुमाते रहे। गुरुवार सुबह वे उसे लेकर ताबांराम स्थित बैंक की शाखा में ले गए, जहां उसका अकाउंट है।

वहां उन्होंने उसे सारा पैसा निकालकर उन्हें देने को कहा। हालांकि किसी तरह रामामूर्थी ने बैंक के कुछ अधिकारियों से संपर्क साधा और बताया कि उसे अगवा कर लिया गया है। बैंक से सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची लेकिन भनक लगते ही आरोपी वहां से भाग गए।

पुलिस को आशंका है कि गैंग ने ही अपहरण और वसूली की प्लानिंग की थी और महिला का इस्तेमाल किया है। हालांकि सारा माजरा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही साफ होगा। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed