यूपी के अमरोहा में 50 हजार के दांव पर हार गया पत्नी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीवियों को जुए में हारने की तमाम दंत कथाएं और पौराणिक कहानियां मौजूद हैं, लेकिन हाल ही में ऐसी ही एक वारदात को अंजाम दिया है एक सनकी जुआड़ी ने।
28 वर्षीय आसमां को उस वक्त गहरा सदमा लगा जब उसे पता चला कि उसका जुआड़ी पति उसे जुए में हार गया।
आसमां के मुताबिक तीन लोग मुरादाबाद नें उसका इंतजार कर रहे थे। उसका पति उमर अली उसे उन तीन लोगों के पास किसी बहाने से ले गया। लेकिन जैसे ही वे तीनों उसके साथ अमर्यादित और अव्यवहारिक तरीके से पेश आए, उसे शक हो गया।
पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और कैसे भी पास के थाने में पहुंच गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उसे पचास हजार रुपए के दांव पर लगाया था।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक आसमां ने पुलिस को बताया कि उसके उसके पति उमर उली ने उससे कहा कि वो अमरोहा से मुरादाबाद किसी काम से जा रहा है इसलिए वो भी उसके साथ चले। वो उसे मुकादाबाद से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर पकवाड़ा नामक जगह ले गया। और जैसे ही वो उस जगह पहुंची, तीन लोग पहले से ही वहां इंतजार कर रहे थे।
उसे जैसे मामले की हकीकत का पता चला तो उसने खुद के बचाव में आवाज लगाई।
'शादी के पहले दिन से कर रहा है मारपीट'
सौभाग्यवश वहां से आसमां के ननिहाल की तरफ का एक परिचित वहां से गुजर रहा था, जो आसमां को मुसीबत में देख मदद करने के लिए पहुंच गया। उसकी मदद से कैसे भी आसमां पास के थाने गई और सारी आपबीती पुलिस को बताई।
मामले की जांच कर रही पुलिस अधिकारी गीता देवी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद और सभी हालातों और सुबूतों को मद्देनजर रखते हुए जांच चल रही हैं।
अली और आसमां की शादी साल 2012 में हुई थी। आसमां के मुताबिक शादी बाद चीजें अच्छी नहीं रहीं। आसमां की मानें तो शादी के पहले ही दिन से उसका पति उसके साथ मारपीट को करता रहा है।
उसे शादी के बाद ही पति की तमाम करतूतों के बारे में पता चला। पति शराब पीता है और घर का सारा कीमती सामान जुए में हार चुका है। और जब कुछ नहीं बचा तो उसने अपनी पत्नी आसमां को ही दांव पर लगा दिया।