फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man fires on his mother and brother for not getting married

न हुई शादी तो शख्स ने भाई और मां को मारी गोली

Sat, 09 May 2015 12:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 09 May 2015 12:11 PM IST
विज्ञापन
man fires on his mother and brother for not getting married

यूपी के शामली में शादी नहीं होने से क्षुब्ध होकर युवक ने अपने भाई और मां को गोली मारकर सनसनी फैला दी। गोली लगने से दोनों घायल हो गए। घायलों को पानीपत रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी ने दोनों हाथ में तमंचे लेकर गलियों में लोगों को दौड़ाता रहा। पुलिस ने बमुश्किल उसे दबोचा। पुलिस ने उसके पास से दो तमंचे और 10 कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर तीन बजे कैराना के मोहल्ला कलालान में हाफिज सलीम अंसारी के मकान से फायरिंग और चीखपुकार की सुनाई पड़ी। इस पर मोहल्ले वाले घर के बाहर पहुंचे, तो देखा कि हाफिज सलीम का बड़ा बेटा वसीम दोनों हाथ में तमंचे और कारतूस की पेटी लिए हुए था। वसीम ने अपने छोटे भाई नसीम( 25) और  मां जैतून (60) दोनों को गोली मार दी थी। नसीम के पेट में गोली लगी थी, जबकि मां के हाथ में।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे भाई के निकाह से चिढ़ा था आरोपी

man fires on his mother and brother for not getting married

मुहल्लेवासियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो वह तमंचों की नाल भीड़ की ओर करते हुए उन्हें दौड़ा लिया। काफी देर तक वह गलियों में तमंचे लेकर लोगों के पीछे दौड़ता रहा। 15-20 मिनट तक यह ड्रामा चलता रहा।

लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वसीम को दबोच लिया। पुलिस दोनों घायलों को लेकर कैराना सीएचसी पहुंची, जहां से उन्हें पानीपत के लिए रेफर कर दिया गया।

इस बीच आरोपी का पिता भी लोगों के साथ कोतवाली पहुंच गया और पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह ने परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर बताया कि वसीम हाफिज सलीम का बड़ा बेटा था। परिजनों ने पहले उसका निकाह करने का प्रयास किया, लेकिन वह मना करता था, लिहाजा उन्होंने छोटे बेटे नसीम का निकाह कर दिया।

संभवत: यह बात उसे नागवार गुजरी, तभी से वह चिढ़चिढ़ा सा रहने लगा। हर वक्त घर में लड़ाई झगड़ा करता था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी के पिता की तहरीर पर वसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे गिरफ्तार कर उससे दो तमंचे और 10 कारतूस भी बरामद कर लिए गए हैं। इस घटना के संबंध में एसपी विजय भूषण ने बताया कि आरोपी युवक की मानसिक हालत भी कमजोर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed